{"_id":"fe724740b47de2716dc3ae7465a64afe","slug":"mother-greatest-teacher-the-school-will-reorient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां सबसे बड़ी टीचर, स्कूल से मिलेगी नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां सबसे बड़ी टीचर, स्कूल से मिलेगी नई दिशा
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पेरेंट्स वर्कशाप में बच्चों से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर मशविरा करते हुए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित करने पर जोर दिया गया। एक्सपर्टस में शामिल डॉ. अतुल अग्रवाल ने बच्चों की दिनचर्या पर भी विचार रखे। कहा कि घर में मां सबसे बड़ी टीचर है। स्कूल में बच्चों को नई दिशा मिलती है।
पेरेंट्स वर्कशाप की शुरूआत में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। अभिभावकों में खासकर महिलाओं ने बच्चों से जुड़ी घरेलू समस्याओं पर चर्चा की। अभिभावक बोले- ज्यादा टीवी देखना और बात-बात पर बच्चों में चिडचिड़ाहट से उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। डॉ. अतुल अग्रवाल ने कहा कि घर में बच्चों को उनके अनुरूप माहौल मुहैया कराया जाए। उनके साथ मित्र जैसा व्यवहार होना चाहिए। बच्चों को पढ़ाने में मां का सबसे अहम रोल होता है। वही सबसे बड़ी टीचर है। ज्यादातर समस्याओं का समाधान बच्चों के साथ मिल-बैठकर करने की सलाह दी गई।
एमजीपी कॉलेज के पूर्व क्रीड़ाधिकारी सुभाषचंद्र मिनोचा ने कहा कि स्कूल से बच्चों को नई दिशा मिलती है। पढ़ाते वक्त बच्चों की अभिरूचि पर भी गौर किया जाए। नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मुहैया कराने में अभिभावक की तारीफ की। प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने एक्सपर्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट और कोआर्डीनेटर मीनाक्षी शर्मा ने अहम मुद्दों पर अभिभावकों से संवाद किया। पढ़ाई को लेकर उनके सवालों के जवाब भी दिए गए।