{"_id":"69adca2290de1ea18c065d4e","slug":"mother-dies-after-giving-birth-to-a-baby-girl-badaun-news-c-123-1-sbly1006-158848-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम करियामई में शनिवार को बच्ची को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी रामप्रकाश पासी की पत्नी राजवती को शनिवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। इसी दौरान राजवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों के मुताबिक, राजवती की यह चौथी डिलीवरी थी। पति रामप्रकाश परिवार के साथ पंजाब में मजदूरी करते हैं। होली मनाने वह अपनी गर्भवती पत्नी के साथ गांव आए थे। परिजनों ने महिला का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद