{"_id":"67feadf2cd39e84cd90f0aa9","slug":"mother-and-son-were-beaten-with-gun-butts-and-sticks-after-entering-the-house-badaun-news-c-123-1-bdn1008-137630-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में घुसकर मां-बेटे को तमंचे की बट व डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में घुसकर मां-बेटे को तमंचे की बट व डंडों से पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर नूरपुर में 13 मार्च को हमलावरों ने घर में घुसकर मां बेटे को जमकर पीटा था। हमलावरों ने तमंचे की बट व डंडे से दोनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में अब पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की हैं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर नूरपुर निवासी सर्वेश पत्नी हरीचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च को उसका बेटा नीरज पाल खेत पर लगे सबमर्सिबल पर नहाकर आ घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के सरनाम ने उसके बेटे के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। इससे उसका बेटा जान बचाकर घर भाग आया।
इसके बाद सरनाम, महीपाल, जसवीर व किशन हाथ में लाठी डंडे व तमंचे लेकर उसके बेटे का पीछा करते हुए घर तक आ गए। आरोपियों ने घर में घुसकर बेटे को गिराकर पीटा। वह बचाने आई तो उनके सिर व चेहरे पर तमंचे की बट से प्रहार किया। इससे उसकी नाक में फ्रैक्चर हो गया।