{"_id":"67324460c90b9dda470f10c2","slug":"most-of-the-patients-reached-district-hospital-with-viral-fever-and-allergy-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129171-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल में सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार, एलर्जी के पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल में सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार, एलर्जी के पहुंचे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में हर सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ रहती है। सोमवार को सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार व एलर्जी के पहुंचे। भले ही यह वायरल बुखार है, लेकिन मरीजों में लक्षण चिकनगुनिया जैसे भी दिखे। दिनभर में 1578 मरीजों की ओपीडी हुई।
शुक्रवार और शनिवार को हॉफ डे तो रविवार को अवकाश रहने के बाद सोमवार को सुबह आठ बजे से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दस बजे तक पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में लंबी लाइन लगी नजर आई। लोगों को पर्चा बनवाने के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों को दवा लेने तक में परेशानी हुई। सुबह दस बजे लाइन में लगे लोगों का करीब तीन घंटे बाद नंबर आया। दवा लेने के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीज ऐसे भी रहे, जो एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को भीड़ देखकर बहुत से मरीज बिना दवा लिए ही लौट गए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि रविवार अवकाश के बाद सोमवार को काफी भीड़ रही। दिनभर में 1578 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें सर्वाधिक वायरल बुखार, एलर्जी, नेत्र रोग के मरीज थे। बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 16 मरीज भर्ती रहे।