फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mosam

पारा गिरने से बढ़ गई ठिठुरन, सर्दी से कांपे लोग

Thu, 26 Dec 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
mosam
बदायूं। बुधवार को एक बार फिर सर्द हवा ने मौसम में गलन बढ़ा दी, वहीं कोहरे से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। घने कोहरे व गलन से बुधवार को पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। कोहरे के कारण वाहन भी लाइट जलाकर चलते नहर आए। हालांकि बुधवार को तापमान मंगलवार जितना ही रहा, लेकिन फिर भी मौसम में गलन का अहसास ज्यादा रहा। शाम होते होते तो शीतलहर से हाड़ ही कांप उठे।
विज्ञापन

दिनों दिन तापमान में गिरावट आती जा रही है। मंगलवार को भले ही धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली हो, लेकिन बुधवार को सुबह जब लोगों ने बिस्तर छोड़ा तो चारों तरफ घना कोहरा पाया। सर्द हवा चलने से गलन में और इजाफा हो गया। घने कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि सुबह 11 बजे तक सड़कों पर लोगों को लाइट जलाकर व धीमी गति में वाहन चलाने पड़े। सड़कों पर आने जाने वाले राहगीर ठिठुर गए। बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग ठंड से बचने की कोशिश करते दिखाई दिए। हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत पाने को लोग दिनभर अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी यही तापमान रहा था, लेकिन फिर भी बुधवार को ठंड ज्यादा रही।
विज्ञापन

दबतोरी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बेहद नाजुक बना हुआ है। सर्द हवाओं के कारण ठंड अधिक हो गई है। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवाओं से लोग कांप गए। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। सर्दियों में गरीबों को राहत देने के लिए कई जगहों पर कंबलों का वितरण किया गया वहीं शहर में रोशन ट्रस्ट ने गरीबों को लिहाफ बांटे। इससे पहले बदायूं यूथ के कार्यकर्ताओं ने ऐसे लोगों को चिन्हित किया जिनको सर्दी से बचने हेतु लिहाफ आवश्यक था। इसके बाद सभी गरीबों को लिहाफ दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. नुसरत हुसैन, राकेश बाबू सक्सेना, जिया अंसारी, खिसालउद्दीन, रूपेन्द्र सिंह पटेल, राम निवास आदि मौजूद रहे।
बगरैन। ओपी सिंह इंटर कॉलेज में विधायक कुशाग्र सागर, एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने कस्बे और क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किए। इस दौरान विकार अहमद, लालू सिंह, राजपाल सिंह भदौरिया, ओमपाल सिंह आदि मैजूद रहे।
इस्लामनगर। उम्मीद सेवा समिति की ओर से अचलपुर, नदेरी, ओइया, ढकनगला आदि गांवों में गरीबों को कंबल व राशन वितरण किया। गौरतलब है कि कस्बे के पढ़ने वाले युवकों द्वारा समिति बनाकर असहाय लोगों की मदद की जा रही है। ये युवा अपने जेब खर्च का पैसा बचाकर सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
बिसौेली। ठंड के प्रकोप से एक गरीब युवक रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोश हो गया। आनन फानन में लोग उसे सीएचसी ले गये जहां चिकित्सक न होने के बाद उसे प्राइवेट नर्सिंग होम पर भर्ती कराया गया। सूचना पर प्रशासन में हडकंप मच गया। एसडीएम सीपी सरोज व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर युवक का हाल जाना।

नगर के मोहल्ला गुलाबबाग निवासी मल्लू वाल्मीकि गरीब परिवार से आता है। परिवार में एक भाई ही है। युवक जहां तहां मजदूरी कर जीवन यापन करता है। सुबह मल्लू रोडवेज बस स्टैंड चाय पीने गया था। इसी बीच उसे ठंड लगी और देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी। युवक को जानने वाले उसे सीएचसी ले गये। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। अस्पताल में चिकित्सक न होने के चलते युवक को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत सामान्य बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed