फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than seven thousand Students took part

सात हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sun, 18 Oct 2015 08:46 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 18 Oct 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
More than seven thousand Students took part

विज्ञापन


 युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन की ओर से शहर के छह केंद्रों पर आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग की हुई। प्रतियोगिता का रिजल्ट 18 नवंबर को जारी किया जाएगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक पुनीत कुमार कश्यप ने बताया कि परीक्षा के लिए जूनियर वर्ग में 3206 ने पंजीकरण कराया। इसमें 1779 ने हिस्सा लिया। वहीं सीनियर वर्ग में 6716 ने छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें 5285 ने भाग लिया।  श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, नवयुवक इंटर कॉलेज, गिंदोदेवी महिला महाविद्यालय, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज समेत छह केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। संगठन के जिला संरक्षक अशोक खुराना आदि ने केंद्रों पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी संपन्नन कराने के लिए 492 कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का रिजल्ट 18 नवंबर को घोषित किया जाएगा। परीक्षा इंचार्ज के रूप में प्रयाग सिंह, भानु तोमर, राजेंद्र कुमार, राजा सक्सेना, इरफान अंसारी, अर्पित गुप्ता आदि रहे। परीक्षा को सफलता पूर्वक संपंन कराने में कामरान कुरैशी, योगेंद्र सागर,  केशव यादव, रवि जौहरी, विशाल वैश्य, योगेश पटेल, ज्ञान गौरव साहू, कामरान कुरैशी, सौरभ सक्सेना, शाहिद अंसारी, यश बाबू, अनिकेत साहू, श्रीकांत सक्सेना, मुदित शर्मा, नसीम खां, नाजिम अंसारी, मुनेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed