{"_id":"65d123a3906bd1df7a09a53c","slug":"more-than-800-home-guards-do-not-have-driving-license-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113668-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 800 से ज्यादा होमगार्डों पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 800 से ज्यादा होमगार्डों पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं
Sun, 18 Feb 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
एआटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए होमगार्ड।संवाद
बदायूं। जिले में तैनात होमगार्ड वाहन तो चला रहे हैं, लेकिन अधिकतर के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। पिछले दिनों वाहन चेकिंग के दौरान कई होमगार्ड बिना लाइसेंस के पकड़े गए थे। इसको एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने गंभीरता से लिया है और सभी होमगार्डों के लाइसेंस बनवाने के आदेश दिए हैं।
जिले में कुल 1335 होमगार्ड और 18 प्लाटून कमांडर तैनात हैं। उनमें अधिकतर होमगार्ड बाइक से लेकर कार, ट्रैक्टर आदि चलाते हैं। ड्यूटी के अलावा वह बड़े आराम से खेतीबाड़ी भी कर रहे हैं। डायल 100 की शुरुआत के बाद 164 होमगार्डों को उसमें तैनात किया गया था। तब से 28 होमगार्ड यूपी 112 की बाइक और 136 होमगार्ड यूपी 112 की कार पर तैनात हैं।
यहां तैनाती से पहले बाकायदा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया था और उन्हें तभी 112 में तैनात किया गया था। जब उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस थे, लेकिन उनके अलावा अधिकतर होमगार्डों के पास लाइसेंस नहीं है। एक होमगार्ड ने बताया कि उनके विभाग में 800 से ज्यादा होमगार्डों के पास लाइसेंस नहीं हैं, लेकिन अब सबके लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं। पिछले तीन दिन से अब तक करीब 25 से ज्यादा होमगार्ड लाइसेंस बनवाने को आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
यूं पड़ी लाइसेंस बनवाने की जरूरत
अभी कुछ दिन पहले जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई होमगार्ड ऐसे भी पकड़े गए, जिनके पास लाइसेंस नहीं थे। एक होमगार्ड ने बताया कि अब उन्हें लाइसेंस बनवाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। वह ऐसे ही वाहन चलाते आ रहे थे, लेकिन जब एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने उनके साथ बैठक की तो उसमें इस बात का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे पहले होमगार्डों के लाइसेंस बनवाए जाएं। क्योंकि होमगार्डों की यातायात व्यवस्था से लेकर अपराध नियंत्रण में काफी भागीदारी रहती है।
- हमारे यहां 1335 होमगार्ड हैं और 18 प्लाटून कमांडर हैं। उनमें 164 प्रशिक्षित चालक हैं। वह डायल 112 पर तैनात हैं। उनके अलावा कई होमगार्ड ऐसे हैं, जिनके पास लाइसेंस हैं, लेकिन वह गाड़ी चलाना नहीं जानते हैं। उनमें कई ऐसे भी हैं जिन पर लाइसेंस नहीं है और वह गाड़ी चला रहे हैं। अब सभी के लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं। - रमाकांत पाठक, जिला कमांडेंट, होमगार्ड