फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than 1.5 lakh rupees stolen by breaking into the house

Budaun News: मकान में नकब लगाकर डेढ़ लाख से अधिक की चोरी

Fri, 22 Aug 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
More than 1.5 lakh rupees stolen by breaking into the house
नकब दिखाता गृहस्वामी का बेटा। संवाद
दहगवां। भोगाजीत नगरिया गांव में बुधवार रात किसान के घर में चोरों ने नकब लगाकर तीन हजार की नकदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया। सुबह परिवार के लोगों के चोरी की घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव भोगाजीत नगरिया निवासी महेश पुत्र बदन सिंह किसान है। गर्मी की वजह से महेश का परिवार छत पर सो रहा था। रात में किसी समय मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर घुस गए। वह घर में रखे बक्से से तीन हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोग जब छत से नीचे आए तो कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। गृहस्वामी महेश के बेटे सुभाष ने बताया कि उसकी बहन की शादी तीन माह पूर्व हुई थी, उसके सोने और चांदी के आभूषण भी उन्हीं बक्सों में रखे थे। उसे चोर ले गए। पिता बाहर गए हैं। उन्हें सूचित कर दिया गया है। आने के बाद चोरी के संबंध में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed