Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than 100 houses in Sonibhudi village caught fire

Budaun News: सोनीभूड़ी गांव के 100 अधिक घरों में लगी आग

Thu, 22 May 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
More than 100 houses in Sonibhudi village caught fire
सोनीभूड़ गांव में लगी आग। संवाद
बदायूं। जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव सोनीभूड़ में रात नौ बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और करीब 100 घरों को चपेट में ले लिया। इससे गांव में हाहाकार मच गया। लोग चीख पुकार करते हुए भागे। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रात भर आग बुझाने में जुटी रही। आग से लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई और कई मवेशी जलकर मर गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से घूर में आग सुलग रही थी। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बुधवार देर रात आई आंधी की वजह से घूर से आग की चिंगारी उड़कर कंडे के ढेर में लग गई। धीरे-धीरे वह आग पूरे गांव के फैल गई। आग फैलते देख लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आती, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी। लोग आग से बचने के लिए बच्चे और मवेशियों सहित बाहर भागे। इस दौरान वीरपाल के पैर में चोट लग गई। गांव के राम भरोसे के बेटे बाॅबी की बृहस्पतिवार को बरात जानी थी। उसके घर में शादी का सामान जल गया। अजय पाल की भैंस जल गई। महेंद्र के घर पर रखा मैंथा का 20 लीटर तेल जल गया। नाथूलाल का पूरा घर जल गया। आग बुझाने में दमकल की गाड़ियां रात भर लगी रही।
विज्ञापन


जामनी में भी लगी आग
सहसवान थानाक्षेत्र के गांव जामनी में भी इसी दौरान आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि यहां भी 30 से 40 घर जल गए हैं। जान बचाकर भागने में कई लोगों को चोट लग गई। आग बुझाने के लिए ग्रामीण रातभर मशक्कत करते रहे। जिले में एक साथ कई जगह आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रास्ते में पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित
सोनीभूड़ को जाने वाले रास्ते में आंधी और बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए थे। प्रशासन की टीम गांव जा रही थी तो उन्हें पहले पेड़ों को हटाना पड़ा। इससे वहां पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed