फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than 10,000 enrollment on second day, counting till late night

दूसरे दिन भी 10 हजार से ज्यादा नामांकन, देर रात तक होती रही गिनती

Sat, 10 Apr 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
More than 10,000 enrollment on second day, counting till late night
बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्र भरे गए। दूसरे दिन ग्राम पंचायत सदस्यों के पहले दिन के मुकाबले ज्यादा पर्चे दाखिल किए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला मुख्यालय पर नामांकन भरे गए। अन्य पदों के लिए ब्लॉक स्तर पर नामांकन हुए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई थी। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 502 पर्चे दाखिल किए गए थे। दूसरे दिन भी 156 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। हालांकि, देर रात तक नामांकन पत्रों की गिनती जारी रही। ब्लॉक मुख्यालयों पर रात साढ़े दस बजे तक गणना पूरी नहीं हो सकी थी। नामांकन पत्रों की फीडिंग का काम चल रहा है। ब्लॉक मुख्यालयों पर दूसरे दिन ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए ज्यादा नामांकन हुए। सबसे ज्यादा अंबियापुर ब्लॉक में प्रधान पद पर 790 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन तक पर्चे दाखिल किए हैं। प्रधान पद पर सबसे कम 441 प्रत्याशियों ने वजीरगंज ब्लॉक में पर्चा दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन भी नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कई बार अव्यवस्थाएं भी पैदा हुईं। नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की गिनती देर रात तक पूरी नहीं हो सकी थी। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए भी नामांकन पत्रों की गिनती जारी रही। शुक्रवार को नामांकनों को लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल होगी नामांकन पत्रों की जांच
- बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। दूसरे और अंतिम दिन भी नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की ब्लॉक मुख्यालयों पर भीड़ उमड़ी। हालांकि, दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पहले दिन के मुकाबले कम नामांकन हुए। अब शुक्रवार और शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद रविवार को नाम वापसी और चुनाव चिंह्नि आवंटन होना है। चुनाव चिह्नि आवंटन के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का हिसाब भी रखना होगा।
आसफपुर ब्लॉक में दावेदारों का हंगामा
आसफपुर। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को आसफपुर ब्लॉक में अव्यवस्थाएं फैल गईं। काफी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन कराने दावेदार पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन में देरी होने के कारण यहां लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए कमरा ही बंद कर लिया।

ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की गिनती जारी है। फीडिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। शुक्रवार और शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
- ऋतु पुनिया, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed