{"_id":"671a9ad3031ccf3045060674","slug":"money-rained-in-the-market-in-pushya-nakshatra-before-dhanteras-badaun-news-c-123-1-sbly1018-128340-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र में बाजार में बरसा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र में बाजार में बरसा धन
विज्ञापन
बदायूं। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र में बृहस्पतिवार को बाजार में जमकर खरीदारी हुई। करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। रियल स्टेट, ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में सबसे ज्यादा कारोबार हुआ।
पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी के सिक्के, जेवरात, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। बर्तन दुकानों, इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों, वाहनों के शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। ज्वैलरी से लेकर ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम तक इस बार ऑफर्स की भरमार रही। अलग-अलग सेक्टर में बुकिंग के लिहाज से कारोबारियों को इस बार पुष्य नक्षत्र में 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
जिले की पांचों तहसीलों में रियल स्टेट में 15 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। वहीं सराफ प्रमुख वैश्य ने बताया कि 10 करोड़ रुपये की ज्वैलरी बिकने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल कारोबारी अनमोल गुप्ता ने बताया कि वाहन बाजार में भी 15 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 10 करोड़ रुपये का कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में दिखी भीड़
जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों पर खासी भीड़ दिखी। लोगाें ने अपनी जरूरत के अनुसार उपकरण खरीदे। इनमें एलईडी, इंडक्शन चूल्हा, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेब ओवन, वाटर प्यूरीफायर की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।