फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Money laundering affair The poor are being built in Target

काला धन सफेद करने के चक्कर  में गरीब बनाए जा रहे टारगेट

Sat, 26 Nov 2016 11:17 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Money laundering affair The poor are being built in Target
भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सह-प्रभारी दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश विदुड़ी भाजयुमो सम्मेलन में विपक्ष पर साधा निशाना
विज्ञापन

भाजपा के युवा सम्मेलन की तैयारी एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों के कार्यों की जांच करने पहुंचे प्रदेश सह प्रभारी दक्षिणी दिल्ली के भाजपा सांसद रमेश विदुड़ी पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि देश में छिपे काले धन को बाहर निकालने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद कर दिए। इससे काले धन को रखने वाले परेशान हो गए हैं। इसलिए वे लोग काले धन सफेद करने के लिए गरीबों को टारगेट कर रहे हैं। 
पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर सांसद रमेश ने कहा कि संसद से लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों तक 15 से 20 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो पीएम मोदी को बदनाम करना चाहता हैं। इससे बैंकिंग क्षेत्र भी अछूता नहीं है। मजदूरों को 50-60 हजार रुपये के हजार पांच सौ रुपये के नोट देकर ब्लैक मनी को व्हइट किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगने वे लोग परेशान हो गए हैं। नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानी पर बोले, इसके लिए तो पीएम मोदी ने पहले ही जनता से 50 दिन मांगे, जिनमें परेशानी होगी। 
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अब तक लाइन में लगने से कहीं मौत नहीं हुई, लेकिन नोट बदलने के लिए लाइन में लगने से मौत हो रही हैं। ऐसा करके सरकार को बदनाम किया जा रहा है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन न करके भी नोट बंदी को असफल करने का प्रयास किया जा रहा है। दो हजार के नोट मिलने के बाद भी लोगों को राहत न मिलने पर कहा कि जल्द ही पांच सौ और सौ रुपये के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होंगे, बस लोग कुछ दिन तसल्ली रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नोटबंदी गरीबों के हित में
बिल्सी। प्रधानमंत्री मोदी के एक हजार एवं पांच सौ रुपये का नोट बंद करने के आदेश से कालाधन खत्म हो गया, जो  गरीबों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। स्थानीय शिवशक्ति भवन में भाजपा के बूथ अध्यक्षों की बैठक में यह विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी एवं दिल्ली के सांसद रमेश विदुड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के शक्तिशाली देशों की कतार में शामिल होने वाला है।
विदुड़ी ने कहा कि देश में व्याप्त काला धन देश के गरीबों, किसानों व मजदूरों के कल्याण के लिए लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश की अगली सरकार भाजपा की होगी। भाजपा कार्यकर्ता भी संगठित होकर कार्य करें और अपने बूथों पर भाजपा को मजबूती प्रदान करें। जितना बूथ मजबूत होगा भाजपा उतनी मजबूत होगी।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने सोमवार को बदायूं के मिशन कंपाउंड में होने वाले युवा सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से कम से कम 10 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान विवेक राठी, राजेश्वर पटेल, पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता, मोहित गुप्ता, शारदेंदु पाठक, पीयूष शाक्य, अजय प्रताप, गौरव वार्ष्णेय, विनीत असावां, नमन माहेश्वरी, मधुप राठी, गगन राठी, राहुल झवर, रामबाबू श्रीवास्तव, तेजप्रताप, सुदीप प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

------
अधिकांश युवा भाजपा के साथ
बिसौली। भाजपा के युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पाठक ने कहा कि अधिकांश युवा भाजपा के साथ है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोडे़ं। इस दौरान अनिल कुमार अक्कू, दुर्गेश वार्ष्णेय, अजय पाराशरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed