फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mohit wanted to see village children educated his wife will fulfill dreams

Budaun News: गांव के हर बच्चे को शिक्षित देखना चाहते थे मोहित, बलिदानी पति का सपना पूरा करेंगी पत्नी

Tue, 30 Jul 2024 04:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 30 Jul 2024 04:37 PM IST
सार

बलिदानी मोहित की पत्नी रुचि का कहना है कि पति गांव में स्कूल खोलना चाहते थे। उन्होंने बोला था कि वह सेवानिवृत्त होने के बाद स्कूल खोलेंगे और उसका संचालन कराएंगे, जिससे गांव के सभी बच्चे शिक्षित हो सकें। 

विज्ञापन
Mohit wanted to see village children educated his wife will fulfill dreams
बलिदानी मोहित राठौर, रोते-बिलखती पत्नी व बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए बदायूं के जवान मोहित राठौर की पत्नी रुचि अपने पति का सपना पूरा करेंगी। मोहित का सपना था कि गांव में स्कूल खुले और प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो...। रुचि का कहना है कि पति गांव में स्कूल खोलना चाहते थे। उन्होंने बोला था कि वह सेवानिवृत्त होने के बाद स्कूल खोलेंगे और उसका संचालन कराएंगे, जिससे उनके गांव के सभी बच्चे शिक्षित हो सकें। वहीं, रुचि भी अब नौकरी करना चाहती हैं।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं उनके घर पहुंचे और परिवार वालों को मिलकर सांत्वना दी। वह बलिदानी के अंतिम संस्कार स्थल पर भी गए और उन्हें नमन किया। दोपहर के समय सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और सुरेशपाल सिंह चौहान भी सभानगर गांव पहुंचे। उन्होंने बलिदानी को नमन करते हुए उनके परिवार वालों से मुलाकात की और हर संभव मदद को आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


परिवार वालों से मोबाइल पर बात करेंगे मुख्यमंत्री
सोमवार दोपहर बलिदानी मोहित राठौर के पिता नत्थू सिंह राठौर के मोबाइल पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने कॉल की। उन्होंने बताया कि परिवार वालों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बात करेंगे। जैसे ही कॉल मिलाई जाएगी। आप लोग रिसीव कर लेना, जिससे मुख्यमंत्री आपसे बात कर सकें। दोपहर बाद तक मुख्यमंत्री की कॉल नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बलिदानी के घर पहुंचे तहसीलदार
बिसौली तहसीलदार विजय शुक्ला और नायब तहसीलदार गिरिजाशंकर सोमवार शाम करीब सात बजे बलिदानी के घर पहुंचे। रूचि के नाम खुला खाता करीब एक साल से बंद पड़ा है। ऐसे में अब उनका नया खाता खुलेगा। 

युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
बलिदानी मोहित की याद में सोमवार को युवाओं ने बिसौली तिरंगा चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वैभव शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती होकर भारत माता की सेवा करनी चाहिए। 

कैंडल मार्च निकालने का मकसद बलिदानी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके पराक्रम को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। सैनिक हमारे देश की सुरक्षा के लिए हर वक्त मौत से लड़ने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। ऐसे में उनके पराक्रम, उनकी हिम्मत को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। इस मौके पर मोहित शर्मा, पीयूष, राजविक्रम, प्रेरित अग्रवाल, ध्रुव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed