फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Modi's arrival corruption Disappear from the dictionary of words

मोदी के आने से भ्रष्टाचार  का शब्द डिक्शनरी से गायब

Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Modi's arrival corruption Disappear from the dictionary of words
मोदी के आने से भ्रष्टाचार  का शब्द डिक्शनरी से गायब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने युवा सम्मेलन में किया 265 सीटें जीतने का आह्वान
 रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सपा-बसपा से लेकर कांग्रेस पर शब्द प्रहार किए। उन्होंने केंद्र में रही कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि जब से नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की बागडोर संभाली है, भ्रष्टाचार शब्द ही डिक्शनरी से गायब हो गया है। यूपी में परिवर्तन की लहर उठना शुरू हो गई है। अब यूपी के युवा 2017 में 265 सीटें जिताकर भाजपा की सरकार बनवाएं।
भाजपा सांसद सिन्हा सोमवार को मिशन कंपाउंड में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रमुख तीन दलों ने ताकत लगाई, लेकिन वह हाशिए पर आते जा रहे हैं। राहुल गांधी खाट सभा करने के बाद निराश होकर चले गए। समाजवादियों का खेल खत्म हो गया है। अखिलेश का रथ चलते ही खराब हो गया। विकास के नाम पर अखिलेश लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। केंद्र सरकार के पैसे से विज्ञापन निकाले जा रहे हैं। बसपा सुप्रीमो नोटबंदी से परेशान हैं। कह रही हैं कि देश में आर्थिक इमरजेंसी लगा दी गई है, जबकि मोदी सरकार के इस फैसले का 85 प्रतिशत जनता समर्थन कर रही है। इस बार यूपी में भाजपा दो तिहाई बहुमत हासिल करेगी। जिले की छह सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री व प्रदेश संयोजक पंकज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपनी करतूतों से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने वाला नहीं मिल रहा। बसपा, कांग्रेस, सपा ने तुष्टिकरण की नीति को अपनाते हुए एक वर्ग विशेष को बढ़ाने का काम किया, लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों और युवाओं को उनका हक दिलाने की मुहिम शुरू की है। आज राष्ट्रवादी नौजवान भाजपा के साथ खड़ा है। यहां का नौजवान सूद सहित हिसाब वापस लेगा। दंगा भड़काने वाले, गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वाले, गुंडों और भ्रष्टाचारियों को भाजपा सरकार आने पर सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह सूबे में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से डट जाएं। केंद्र सरकार की नीति रीति को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा,युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव, मनोज राघव, शिवप्रताप सिंह, डॉ.दुर्विजय शाक्य, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, रामसेवक सिंह पटेल, महेश चंद्र गुप्ता, दयासिंधु शंखधार, योगेंद्र सागर, पूर्व एमलसी जितेंद्र यादव, राजीव कुमार सिंह, राजीव गुप्ता, महाराज सिंह, दीपमाला गोयल, राणा प्रताप सिंह, नेकपाल सिंह, बागीश पाठक, अरुण धोबी, कुुशाग्र सागर, शैलेष पाठक आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य ने की। संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक यदुनेश यादव और जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed