{"_id":"69f24a5c2865fb72380616db","slug":"modern-pitch-ready-at-sports-stadium-but-no-cricket-coach-badaun-news-c-123-1-bdn1037-162716-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक पिच तैयार, लेकिन क्रिकेट का कोच नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक पिच तैयार, लेकिन क्रिकेट का कोच नहीं
विज्ञापन
स्टेडियम में तैयार क्रिकेट की अभ्यास पिच। संवाद
- फोटो : बायो गैस प्लांट का शुभारंभ करते कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण।
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास पिच और काली मिट्टी का मैदान तैयार हो चुका है। दुविधा यह है कि यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोई क्रिकेट कोच नहीं है। खिलाड़ी स्वयं ही क्रिकेट का अभ्यास करने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस पिचों पर अभ्यास करने के लिए प्रशिक्षक मिल जाए तो उनके खेल में निखार आ सकता है।
शहर के खिलाड़ी पवन ने बताया कि जिला स्तर पर कई ऐसी प्रतिभाएं हैं, जो सही मार्गदर्शन न मिलने से आगे नहीं बढ़ पा रहीं। स्टेडियम में सुविधाएं तो अच्छी हो गई हैं, अगर क्रिकेट कोच मिल जाए तो युवा गुणवत्ता के साथ अभ्यास कर जिला व प्रदेश स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। शहर के हिमांशु नाम के खिलाड़ी ने बताया कि अगर कोच दिशा निर्देश मिले तो उनके खेल में काफी सुधार हो सकता है। इससे उनका क्रिकेटर बनने का सपना भी पूरा हो सकता है। आधुनिक पिच और मैदान होने के बावजूद कोच न होना सुविधाओं पर सवाल खड़ा करता है। खिलाड़ियों ने कहा जल्दी ही कोच मिल जाए तो उन्हें गर्मियों की छुट्टी में अभ्यास करने में आसानी होगी।
क्रिकेट कोच के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, उम्मीद है अगले माह में कोच मिल जाएगा। उनके नेतृत्व में खिलाड़ी अपना कॅरियर संवार सकेंगे। - अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ाधिकारी