{"_id":"684c77ed51792493eb058c8f","slug":"model-kanha-gaushala-will-be-built-in-palia-mehndi-with-182-crore-badaun-news-c-123-1-akb1003-141071-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 1.82 करोड़ से पलिया मेहंदी में बनेगी मॉडल कान्हा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 1.82 करोड़ से पलिया मेहंदी में बनेगी मॉडल कान्हा गोशाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पलिया महेंदी गांव में 1.82 करोड़ रुपये की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में छुट्टा गाेवंशों का आतंक कम होगा। सड़क पर इनकी वजह से हो रहे हादसों में भी कमी आएगी।
पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने गोशाला के निर्माण के लिए सर्वे करवाया था। कुछ महीने पहले पालिका से सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। वहां से इसे मंजूरी मिल गई है। अब मुशाहिदपुर रोड पर ग्राम पलिया मेहंदी में कान्हा गोशाला व पशु शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना में 1.82 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह योजना कान्हा गोशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है। वर्षों से चल रही छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने और आमजन को राहत देने के लिए यह कदम आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इस गोशाला में पशुओं के लिए भोजन, पानी, विश्रामगृह और चिकित्सा की व्यवस्था होगी। इसे एक मॉडल गोशाला के रूप में तैयार किया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।