फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mobile tower control room on fire, stirring

मोबाइल टॉवर के कंट्रोल रूम में आग लगी, हड़कंप

Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mobile tower control room on fire, stirring
मोबाइल टॉवर के कंट्रोल रूम में आग लगी, हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शहर से सटे नगला शर्की गांव में स्थित एक मोबाइल टॉवर के कंट्रोल रूम में मंगलवार को आग लग गई। इस दौरान कई धमाके भी हुए। इससे यहां हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
नगला शर्की गांव में एक मोबाइल कंपनी का टॉवर है। मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट की वजह से टॉवर के कंट्रोल रूम में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे कंट्रोल रूम से ऊंची लपटें उठने लगीं। कई धमाके भी हुए। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू पाया गया कंट्रोल रूम पूरी तरह से जल चुका था। आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
विज्ञापन

---------
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा
 थाना हजरतपुर के गांव कलइया खेड़ा में गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार दोपहर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजरतपुर थाने के गांव कलइया खेड़ा में कई दिन से बिजली सप्लाई ठप है। गांव के धीरपाल का 19 वर्षीय बेटा जगवेंद्र राजकीय नलकूप के पास रखे ट्रांसफार्मर से बिजली की लाइन जोडने के लिए चढ़ गया। इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिवार वाले उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जगवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed