{"_id":"3aa940bf22b4e9f11252674a4d2794a0","slug":"mobile-team-passive-active-copy-mafia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल दल निष्क्रिय, नकल माफिया सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल दल निष्क्रिय, नकल माफिया सक्रिय
badaun
Updated Mon, 16 Mar 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के दावे हवाई साबित हुए हैं। वहीं अब सचल दलों ने भी दौड़ना छोड़ दिया है। इनकी निष्क्रियता से नकल माफिया सक्रिय हो गए हैं। वे अपने मकसद में कामयाब भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि परीक्षा कई केंद्रों पर धड़ल्ले से नकल हो रही है। इसे जानते हुए भी शिक्षा विभाग आंखें मूंदकर बैठ गया है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन की भी नकल की ओर पूरी परीक्षा के दौरान कोई ध्यान नहीं गया और हाईस्कूल की परीक्षाएं खत्म भी हो गईं। धीरे-धीरे इंटर की भी समाप्ति की ओर हैं। उझानी, इस्लामनगर, बिसौली, दातागंज, बिल्सी ब्लॉक के केंद्रों की बात करें तो अधिकांश पर नकल माफिया हावी हैं। मुख्य विषय की परीक्षा में ये बेखौफ नकल भी कराने में कामयाब हो रहे हैं। व्यवस्था में लगे एक विभागीय जानकार की मानें तो कई केंद्रों पर नकल कराने के नाम से उगाही तक की गई है। इसमें आसफपुर और इस्लामनगर ब्लॉक के केंद्र का नाम भी सबसे ऊपर आ रहा है। इसके अलावा बोलकर नकल कराने की बात सामने आ रही है। बावजूद इसके सचल दल इस पर नकेल नहीं कस पा रहा है। शुरूआती परीक्षाओं में सचल दल ने जो नकलची पकड़े वह हौव्वा और अपना कार्य प्रदर्शित करने के लिए, ताकि किसी को ये महसूस न हो सके की सचल दल कोई ढंग से कार्य नहीं कर रहा है, जब मुख्य विषय की परीक्षाएं निकट आईं तभी से सचल दल ने निष्क्रियता दिखानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं इन परीक्षाओं में कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया। रसायन विज्ञान की परीक्षा में जरूर डीआईओएस के सचल दल ने दो नकलची पकड़े थे। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोप गलत हैं। सचल दल ढंग से काम कर रहा है। नकल पकड़े जाने पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक पकड़े गए सिर्फ नौ नकलची
20 फरवरी को पहला नकलची नेहरू आदर्श अलापुर में होम साइंस की परीक्षा में पकड़ा था। इसके बाद अहिल्याबाई में शिक्षा शास्त्र इंटर, नगरपालिका ककराला में इतिहास प्रथम इंटर, उर्दू हाईस्कूल, त्रिवेणी सहाय में केमिस्ट्री इंटर में दो नकलची, दयानंद मचलई में अंग्रेजी हाईस्कूल में एक तथा अलापुर नेहरू आदर्श केंद्र पर संस्कृत हाईस्कूल की परीक्षा में कुल नौ नकलची पकड़े गए। बताते हैं कि जो भी नकलची पकड़े गए वह विषय ज्यादा कठिन परीक्षाओं में नहीं आते हैं। फिर भी नकलची मिले। वहीं मुख्य विषय में एक भी नकलची नहीं दिखा।
विज्ञापन
सचल दल बराबर केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां नकल मिली वहां कार्रवाई भी हुई। गाड़ियां रोजाना दौड़ रही हैं। परीक्षा नकलविहीन हो रही है। जहां शिकायतें थीं, वहां केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक भी बदल दिए गए हैं।
-वीना यादव, डीआईओएस