फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mobile team members Center report submitted

सचल दल सदस्यों ने सौंपी केंद्र की रिपोर्ट

Sat, 21 Mar 2015 07:56 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 21 Mar 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन

बिसौली तहसील के एक केंद्र पर मिली अनियमितता की आख्या सचल दल सदस्यों ने डीआईओएस को सौंप दी है। इसे बोर्ड को भेजा जाएगा। यहां तमाम खामियां मिलीं थीं। इसमें कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम पेपर में डीआईओएस का सचल दल बिसौली तहसील के भटपुरा स्थित केंद्र पर गया था। संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में आने की वजह से सचल दल यहां काफी देर तक रुका। इस बीच, डीआईओएस के आदेश पर टीम के सदस्यों ने गहनता से जांच भी की। प्रिंसिपल द्वारा अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर कई बिंदुओं पर खामी पकड़ी गई, जिसकी आख्या डीआईओएस को सौंप दी गई है। सचल दल सदस्य मोहम्मद इरशाद, रेखा राठौर तथा अरविंद गुप्ता के सामूहिक रूप से दी गई आख्या में केंद्र पर अफरातफरी का माहौल पाया जाना, ड्यूटी लगाने में काफी कटिंग मिलना, स्टाफ पूरा होने के बाद भी एक-एक कक्ष निरीक्षक लगाना, महिलाओं के परीक्षा कक्षों में पुरुष की ड्यूटी लगाना आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि उन्हें आख्या मिली है। इसे बोर्ड को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed