फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mobil filtration factory owner duped of Rs 7.80 lakh

Budaun News: मोबिल फिल्टरेशन फैक्टरी के मालिक से 7.80 लाख ठगे

Tue, 04 Mar 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mobil filtration factory owner duped of Rs 7.80 lakh
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में मोबिल फिल्टरेशन फैक्टरी के मालिक से 7.80 लाख रुपये के सामान की ठगी के मामले में कर्नाटक के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम कचहरी रोड निवासी भगवान सिंह शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रसूलपुर हादीपुर में मोबिल फिल्टरेशन फैक्टरी देवकी पेट्रोकैम के नाम से है। फैक्टरी से कर्नाटक के मैसूर जिला निवासी गिरीश कुमार गिरि सामान खरीदकर ले गया था।
विज्ञापन

वह पहली बार में 1,44,265 रुपये और पांच सितंबर 2023 को 2,47,786 रुपये, दस दिसंबर 2023 को 3,87,580 रुपये का सामान उधार ले गया था। उस पर कुल 7,79,631 रुपये बकाया थे। वह हर बार बैंक में रुपये ट्रांसफर करने का वायदा करता रहा, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। जब उन्होंने फैक्टरी के कर्मचारी विपिन कुमार शर्मा को गिरीश कुमार के पास मैसूर भेजा तो उसने कर्मचारी को डांट फटकार कर भगा दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed