फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MNREGA workers ready, but cannot get work

मनरेगा मजदूर तो तैयार, पर मिल नहीं पा रहा काम

Thu, 21 May 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers ready, but cannot get work
बदायूं। लॉकडाउन के बाद जनपद में फिर से काम शुरू होने लगे हैं। यह कार्य मनरेगा मजदूरों से कराया जाना है। सरकारी आंकड़ों यह दावा करते हैं कि अधिकांश श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जॉब कार्ड धारकों का कहना है कि वह काम करने को तैयार हैं। इसके बावजूद उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सभी विकास और निर्माण कार्यों को रोक दिया गया था। वहीं, लॉकडाउन की समय सीमा लगातार बढ़ने से लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं। लाकडाउन 4.0 में छूट बढ़ी तो रुके कार्यों को गति दी जानी शुरू की गई। बदायूं जनपद के ऑरेंज जोन में शामिल होने से यहां देहात क्षेत्र में रुके पड़े कामों को शुरू करने की अनुमति दी गई। इसके बाद जनपद में काफी संख्या में मनरेगा मजदूरों को काम देने की बात कही गई। विभाग के अनुसार प्रतिदिन 45 हजार से अधिक श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। इसमें बाहर से आने वाले लोगों में से सात हजार से अधिक श्रमिकों को काम दिया जा चुका है। हालांकि जमीनी स्तर पर यह विभाग की कोरी आंकड़ेबाजी साबित हो रही है।
विज्ञापन

सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है कि सभी श्रमिकों को काम दिया जा रहा है जबकि हमारे पास मनरेगा का कार्ड है। इसके बावजूद हमें काम नहीं मिल सका है। -भूपेंद्र सिंह, ग्राम बीधानगला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले हमें काम दिया गया था। उस समय हमारा कार्ड भी बनाया गया था। पर इन दिनों हमें कोई काम नहीं दिया गया। प्रधान से भी कई बार कह चुके हैं। - पीतांबर, ग्राम बीधानगला

जॉब कार्ड धारकों को लगातार काम दिया जा रहा है। बुधवार को 45 हजार से ज्यादा लोगों को काम दिया गया है। हमारा लक्ष्य एक सप्ताह के अंदर 60 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराने का है। अगर किसी श्रमिक को काम मिलने पर दिक्कत आ रही है तो वह मुझे या ब्लॉक पर संपर्क करें। तुरंत काम दिया जाएगा। - आरएस यादव डीसी, मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed