फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MLC polls: Polling will Quoted the Paramilitary Force

मिलावट खोरों पर कसें शिकंजा

Mon, 29 Feb 2016 11:46 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 29 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 होली को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थो में मिलावट खोरी कर कालाबाजारी करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जाए। संबंधित विभागीय अधिकारी निरंतर छापामारी कर नमूने प्राप्त करें और जांच के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाए।  सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षा करते हुए डीएम शंभूनाथ ने आदेशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न बैंकों की कार्य प्रणाली पर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल को निर्देशित किया कि भूमिगत विद्युत लाइन डालने के लिए जितनी खुदाई की जाए उस को उसी दिन दुरुस्त भी कराया जाए। डेन केवल नेटवर्क्र द्वारा उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूलने और प्राप्ति रसीद न देने की शिकायत पर मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए के धनराशि प्राप्ति के बाद रसीद दिलवाई जाए और उपभोक्ता द्वारा चैनल देखने के आधार पर राशि वसूल की जाए।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed