{"_id":"d6ac37a1ddfea3e600f896b44f73396b","slug":"mlc-polls-polling-will-quoted-the-paramilitary-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: मतदान केंद्र होंगे पैरा मिलेट्री फोर्स के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: मतदान केंद्र होंगे पैरा मिलेट्री फोर्स के हवाले
बदायूं
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक रूप से कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के अलावा सेंट्रल पैरा मिलेट्री फोर्स भी लगाई जाएगी। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जिससे कोई भी व्यक्ति मतदान की पारदर्शिता को देख सके।
सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में एमएलसी चुनाव से संबंधित अधिकारियों को मतदान संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी शंभूनाथ ने कहा कि बिना पहचान पत्र के कोई भी मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। मतदान केंद्र में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतय: प्रतिबंधित रहेगा और कोई भी मतदाता मोबाइल एवं अन्य इलैक्ट्रानिक उपकरण लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। मतदाता अपना वोट भारतीय अंकों में केवल बैंगनी स्केच पेन से ही वरीयता क्रम में दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसपीआर मुन्नालाल, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव और आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह ने भी मत पेटिकाओं को सील करने, चुनाव अभिकर्ताओ को नियुक्त करने, चेलेंज, टेंडर वोट आदि के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
-----
महिला मतदाता समेत सभी की होगी तलाशी
सभी मतदाताओं की प्रवेश के समय और वापसी पर मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग की जाएगी। महिला मतदाताओं की तलाशी के लिए परदे की विशेष व्यवस्था की जाएगी और महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा तलाशी ली जाएगी।
-----
फर्जी मतदारन करने वाले जाएंगे जेल
जिलाधिकारी ने कहा कि फर्जी मतदान करने का प्रयास करने वालों को जेल भेजा जाएगा। निरक्षर, अशक्त मतदाताओं का आयोग के निर्देशानुसार सहायक भी दिए जाने की व्यवस्था रहेगी।
-----
22 संवेदनशील जिलों में बदायूं शामिल
वरिष्ठ पुल िस अधीक्षक सौमित्र यादव ने कहा कि प्रदेश में 22 जिलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है जिसमें जिला बदायूं भी शामिल है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पैरा मिलेट्री फोर्स के अलावा एक एसओ, चार एसआई, महिला एवं पुरूष 20 कंास्टेबिल लगाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर वोट देने के बाद भी पहली बार वापसी के समय तलाशी के निर्देश प्राप्त हुए है। उक्त पुलिस व्यवस्था के अतिरिक्त पुलिस विभाग के जोनल तथा सुपर जोनल अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेते रहेंगे।
-----
मतदान केंद्रों होगी वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी और आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों की बेवकासं्िटग भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन मार्च को प्रात: आठ बजे से चार बजे तक 16 मतदान केंद्रों पर 2177 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान केंद्रों पर सभी राजपत्रित अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है चुनाव में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और माइक्रो प्रेक्षक लगाए गए है।
-----
एक कर्मी पर एफआईआर दर्ज
बदायूं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद, एमएलसी, चुनाव के प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी द्वितीय के अनुपस्थित रहने पर थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रभारी अधिकारी कार्मिक, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया हैं कि प्रशिक्षण में विकास भवन के वरिष्ठ सहायक वसी अहमद की अनुपस्थिति पर उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर के बाद विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।