{"_id":"193152274af0b79bea4c2e464b638ace","slug":"mlc-polls-in-the-you-must-enter-the-polling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: अंकों में दर्ज करना होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: अंकों में दर्ज करना होगा मतदान
बदायूं।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी के मतदान में अंकों 1, 2, 3, रोमन, देवनागरी अथवा संविधान की अनुसूची में मान्यता प्राप्त किसी भारतीय भाषा के अंकों में मतदान करना होगा। मतदान के लिए रिटर्निग ऑफीसर द्वारा मतपत्र के साथ उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन से ही मतदान किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी शंभूनाथ ने बदायूं स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदाताओं, उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित करते हुए कहा है कि आरओ द्वारा मतपत्र के साथ उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन के अलावा अन्य किसी पेन, पेंसिल, बाल प्वाइंट पेन या किसी अन्य मार्किंग यंत्र का मत देने में प्रयोग किया गया तो ऐसे सभी मतपत्र अमान्य माने जाएंगे। मतदाता निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार की संख्या के अनुसार अपनी वरीयता अंकों में ही अंकित करेंगे । किसी उम्मीदवार के नाम के सामने जो एक अंक लिखा जाएगा वही अंक एक से अधिक उम्मीदवारों के नाम के सामने न लिखा जाए। मतपत्र मान्य करने के लिए आवश्यक है कि एक उम्मीदवार के सामने अंक लिखते हुए अपनी वरीयता दर्शाएं अन्य वरीयताएं वैकल्पिक हैं चाहें तो दर्शा सकते हैं अथवा नहीं। भारतीय अंकों रोमन, देवनागरी या संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त किसी भारतीय भाषा के अंकों के अलावा मतपत्र पर नाम अथवा कोई शब्द, हस्ताक्षर, अंगूठे की छाप या सही, गलत का निशान नहीं लगाया जाए। कोई ऐसा चिह्न या ऐसा कुछ लिखा हुआ हो जिससे मतदाता की पहचान हो सके मतपत्र अमान्य माना जाएगा। एक उम्मीदवार के नाम के सामने भ्रम पैदा करने वाला कुछ लिखा हुआ तो मतपत्र निरस्त माना जाएगा।
-----
16 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव
एलएलसी चुनाव के लिए जिले में 16 मतदान केंद्रों पर तीन मार्च को प्रात: आठ से सायं चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना छह मार्च को प्रात: आठ बजे से कलक्ट्रेट में कराई जाएगी। एमएलसी चुनाव के निर्वाचन क्षेत्र में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित संासद, विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन
------
यहां बनाए गए मतदान केंद्र
1. क्षेत्र पंचायत कार्यालय दहगवां
2. क्षेत्र पंचायत कार्यालय सहसवान
3. नगर पालिका परिषद बिल्सी
4. क्षेत्र पंचायत कार्यालय इस्लामनगर
5. क्षेत्र पंचायत कार्यालय आसफपुर
6. क्षेत्र पंचायत कार्यालय बिसौली
7. क्षेत्र पंचायत कार्यालय वजीरगंज
8. क्षेत्र पंचायत कार्यालय सालारपुर
9. क्षेत्र पंचायत कार्यालय जगत
10. नगर पालिका परिषद कार्यालय बदायूं
11. नगर पालिका परिषद उझानी
12. क्षेत्र पंचायत कार्यालय कादरचौक
13. क्षेत्र पंचायत कार्यालय समरेर
14. क्षेत्र पंचायत कार्यालय दातागंज
15. क्षेत्र पंचायत कार्यालय म्याऊं
16. क्षेत्र पंचायत कार्यालय उसावां
------
कौन कहां करेगा मतदान
एमएलसी निर्वाचन में क्षेत्र पंचायत दहगवां के 138 मतदाता ब्लाक दहगवां कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। सहसवान की नगर पालिका परिषद तथा क्षेत्र पंचायत के 183 मतदाता ब्लाक सहसवान कार्यालय, क्षेत्र पंचायत अम्बियापुर, नगर पालिका परिषद बिल्सी के 159 मतदाता नगर पालिका परिषद बिल्सी कार्यालय में, इस्लामनगर की नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत और रूदायन के 139 मतदाता ब्लाक इस्लामनगर कार्यालय, क्षेत्र पंचायत आसफपुर के 139 मतदाता ब्लाक आसफपुर कार्यालय, बिसौली नगर पालिका परिषद, क्षेत्र पंचायत और नगर पंचायत फैजगंज तथा मुड़िया के 169 मतदाता ब्लाक बिसौली कार्यालय, वजीरगंज नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत और नगर पंचायत सैदपुर के 125 मतदाता ब्लाक वजीरगंज कार्यालय, क्षेत्र पंचायत सालारपुर, नगर पंचायत कुंवरगांव के 122 मतदाता ब्लाक सालारपुर कार्यालय, नगर पंचायत सखानू, गुलड़िया और क्षेत्र पंचायत जगत के 159 मतदाता ब्लाक जगत कार्यालय, नगर पालिका परिषद बदायूं और जिला पंचायत के 83 मतदाता बदायूं नगर पालिका परिषद कार्यालय, उझानी नगर पालिका परिषद, क्षेत्र पंचायत और नगर पंचायत कछला के 168 मतदाता नगर पालिका परिषद कार्यालय उझानी, क्षेत्र पंचायत कादरचौक के 108 मतदाता ब्लाक कादरचौक कार्यालय, दातागंज नगर पालिका परिषद, क्षेत्र पंचायत और समरेर क्षेत्र पंचायत के 108 मतदाता ब्लाक दातागंज कार्यालय, क्षेत्र पंचायत म्याऊं, नगर पालिका ककराला और नगर पंचायत अलापुर के 172 मतदाता ब्लाक म्याऊं कार्यालय एवं उसावां की नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत और उसहैत नगर पंचायत के 125 मतदाता ब्लाक उसावां कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डाल सकेंगे।