{"_id":"34d0c1117475fb402ef15054d81df9d0","slug":"mlc-polls-99-6-percent-turnout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: 99.6 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: 99.6 प्रतिशत हुआ मतदान
बदायूं।
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बदायूं स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के लिए सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक छिटपुट झड़पों के बीच कड़े सुरक्षा बंदोवस्त में 99.6 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान सपा पूरी ताकत से सक्रिय नजर आई। सपा प्रत्याशी बनवारी सिंह यादव, सांसद और विधायकों ने मतदान किया। वह बूथों पर जाकर जायजा भी लेते रहे। भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने खूब दौड़ भाग की।
गुरुवार को जिले के सभी 16 मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से मतदान शुरू हो गया। सुबह मतदान प्रक्रिया हल्की हुई, लेकिन धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। शाम तीन बजे तक लभगग वोट पड़ चुके थे। कुल 2,177 मतदाताओं में से 2,168 मतदाताओं ने वरीयता क्रम में मतदान किया। 1008 महिला मतदाताओं में से 1006 ने और 1169 पुरुष मतदाताओं में से 1162 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटियां कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाई गईं।
इन खास जनप्रतिनिधियों ने भी किया मतदान
बदायूं। सांसद धर्मेंद्र यादव, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, सदर विधायक/वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष आबिद रजा, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, शेखुपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक आशीष यादव, बिसौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य सहित जिले के शीर्ष जनप्रतिनिधि इसमें शामिल रहे। भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने मतदान किया।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ प्रेक्षक ने किया भ्रमण
बदायूं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रेक्षक कृष्ण कुमार दास, जिलाधिकारी शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने निरंतर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी और वेबकास्टिग भी कराई गई। मतदान केंद्रों पर एलईडी भी लगाई गई थीं। उझानी नगर पालिका परिषद में बनाए गए मतदान केंद्र पर अधिकारी संयुक्त रूप से पहुंचे।
मतपेटियां स्ट्रांग रूम में पहुंची
बदायूं। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय के निकट कक्ष संख्या दो में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सील बंद मतपेटियों को सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
16 में से आठ पोलिंग केंद्रों पर शत प्रतिशत मतदान
बदायूं। क्षेत्र पंचायत कार्यालय दहगवां मतदान केंद्र पर अपराह्न चार बजे तक 138 मतों के सापेक्ष 137 मतदाताओं ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय सहसवान 183 मतों के सापेक्ष 182 मतदाताओं ने, इस्लामनगर 137 के सापेक्ष 136 मतदाताओं ने, आसफपुर में 139 के सापेक्ष 137 मतदाताओं ने, बिसौली 168 के सापेक्ष शतप्रतिशत, वजीरगंज 123 के सापेक्ष शतप्रतिशत, सालारपुर में123 के सापेक्ष शतप्रतिशत, जगत 159 के सापेक्ष 158, कादरचौक 108 के सापेक्ष शतप्रतिशत, समरेर 93 के सापेक्ष शतप्रतिशत, दातागंज में108 के सापेक्ष शतप्रतिशत, म्याऊं 166 के सापेक्ष 165, उसावां 124 के सापेक्ष शतप्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय बिल्सी में 159 मतदाताओं में 158 ने मतदान किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय बदायूं में 83 मतदाताओं ने शतप्रतिशत मतदान किया, नगर पालिका परिषद उझानी कार्यालय में 167 मतदाताओं में से 166 मतदाताओं ने मतदान किया। शुरू में धीमे चला मतदान शाम तीन बजे तक लगभग 99 प्रतिशत पहुंच गया।