{"_id":"5fc5509d8ebc3e9bf13664c4","slug":"mlc-election-polling-party-departure-badaun-news-bly42865415","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियां रवाना, शिक्षक एमएलसी पद के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियां रवाना, शिक्षक एमएलसी पद के लिए मतदान आज
विज्ञापन
बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी पद के लिए मंगलवार को मतदान होगा। सोमवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। देर शाम पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मंगलवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। मतदान के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। मतदान केंद्र में बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
सोमवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ निशा अनंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को शिक्षक एमएलसी पद के लिए होने वाले मतदान में जिले के 3275 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए दस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र ब्लॉक सहसवान में 217, ब्लॉक इस्लामनगर में 206, बिसौली में 272, आसफपुर में 95, वजीरगंज में 212, उझानी में 616, म्याऊ में 366, दातागंज में 200, नगर पालिका बदायूं में 886 और नगर पालिका बिल्सी स्थित मतदान केंद्र पर 205 मतदाता कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान करेंगे। कुल 3275 मतदाताओं में 1073 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव में सपा के संजय मिश्रा, भाजपा के हरी सिंह ढिल्लो, दो पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र शर्मा, रामबाबू शास्त्री और कांग्रेस के मेहंदी हसन समेत 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार प्रशांत ने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि वे निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्भीक मतदान कराएं। बूथ के बाहर एक समय पर एक प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा। कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेगा। प्रत्याशियों के बस्ते मतदान केंद्र से कम से कम दो सौ मीटर दूरी पर होने चाहिए।
विज्ञापन
सूचना के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में भी इस्तेमाल किया जाएगा। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि कंट्रोल रूम के लिए जिला बचत अधिकारी आरके सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ सहायक प्रभारी अधिकारी भी रहेंगे। एमएलसी चुनाव संबंधी कोई भी सूचना या शिकायत कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05832-266979 पर की जा सकती है।
मतदान केंद्र को लेकर मतदाता संशय में
दबतोरी। मतदान केंद्र को लेकर कई मतदाता संशय में हैं। दबतोरी के मंजू लता मेमोरियल इंटर कॉलेज के शिक्षक रामचंद्र, महेंद्र गुप्ता, सुनील मिश्रा, दीपशिखा आदि का कहना है कि उनका मतदान केंद्र आसफपुर ब्लॉक में है, लेकिन उनके पास बिसौली ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र में मतदान संबंधी मैसेज आ रहे हैं। ऐसे में वह मतदान को लेकर संशय में हैं। हालांकि, उनको जो मतदाता पर्ची मिली है उस पर मतदान केंद्र का नाम आसफपुर ब्लॉक दर्ज है।