{"_id":"21652b00740629f7a50ec6934e7b3870","slug":"mla-took-command-of-publicity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने संभाली प्रचार की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने संभाली प्रचार की कमान
बदायूं।
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशी फातिमा रजा का चुनावी संपर्क अब तेज हो गया है। उनके लिए विधायक आबिद रजा भी विभिन्न वर्गों में संपर्क कर माहौल बनाने में लगे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को शिक्षकों के बीच जाकर अपनी योजनाएं रखीं।
एसके इंटर कॉलेज में हुई माध्यमिक शिक्षकों की गोष्ठी में मुख्य अतिथि शहर विधायक आबिद रजा को फू लमालाओं से लाद दिया गया। प्रधानाचार्य सुषमा कथूरिया ने कहा कि हर व्यक्ति को सुख-चैन की रोटी चाहिए। यह विकास से ही संभव है। अध्यक्षता कर रहे गुलफाम सिंह यादव ने कहा, बदायूं की पहचान पिछड़े जिले से होती थी, मगर अब बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा जिस शहर के शिक्षकों को विकास की चिंता हो, तो राजनेता कर्तव्य से भटक नहीं सकता। पूर्व शिक्षक ओमशंकर शर्मा ने विकास को ही चुनाव का मुद्दा बताया। मुख्य अतिथि रजा ने कहा कि जिस दिन चेयरमैन फातिमा रजा बनेंगी, तो वोट का कर्ज विकास करके चुकाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य खिजर अमहद, देशराज सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, आलोक पाठक, सुनील, गीता राज, पूनम नारंग, नीलम गेरा, सत्यपाल सिंह यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव राज ने किया।