{"_id":"6653c3e3d1f5ee9fcd048ef4","slug":"missing-teenager-not-found-police-said-to-search-yourself-if-you-find-out-then-let-us-know-badaun-news-c-123-1-sbly1018-119377-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लापता किशोर नहीं मिला, पुलिस ने कहा खुद भी करो तलाश, पता लगे तो हमें बताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लापता किशोर नहीं मिला, पुलिस ने कहा खुद भी करो तलाश, पता लगे तो हमें बताना
Mon, 27 May 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 27 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से गायब किशोर रोहताश पुत्र सीताराम।संवाद
बिसौली। दो दिन से लापता किशोर को पुलिस नहीं तलाश सकी है। गुस्साए परिजन व ग्रामीण धरना देने थाने तक पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब माने। बातचीत के दौरान पुलिस ने कहा कि हम तो तलाश कर ही रहे हैं, खुद भी तलाश करो, पता लगे तो हमें भी बताना। पुलिस की यह बात सुन परिजन और ग्रामीणों में रोष है।
गांव पिंदारा निवासी सीताराम का बेटा रोहताश(15) ई-रिक्शा लेकर 24 मई को लापता हो गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने रात में ही थाने जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 25 मई की सुबह को मुसियानगला के पास ई- रिक्शा पुलिस ने बरामद कर लिया।
ई-रिक्शा में लगे बैट्रा गायब थे। पुलिस उसको थाने ले आई और किशोर की तलाश शुरू कर दी। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को परिजन सैकड़ो ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और किशोर के बारे में जानकारी की। 48 घंटे बाद भी किशोर का पता न लगने से लोग रोष में थे।
विज्ञापन
पुलिस पर लापरवाही का आरोप परिजनों ने लगाया और थाने के गेट पर धरना देने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने परिजनों को समझाते हुए कहा कि जल्द तलाश कर देंगे। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी है।
किशोर के पिता सीताराम का कहना है कि शुक्रवार को 12 बजे के आसपास रोहताश चुपचाप ई-रिक्शा लेकर कहीं चला गया। सोचा कि गांव में कहीं ले गया होगा। थोड़ी बहुत देर में आ ही जाएगा। घर पर ई- रिक्शा खड़ा होता था तो वह चलाने के लिए गांव में इधर उधर अक्सर ले जाता था। जब नहीं लौटा तो तलाश की। पता नहीं बेटे के साथ क्या हुआ है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि खुद तलाश करो, पता लगे तो हमें भी बताना। इससे जिम्मेदार भी लापरवाही कर रहे हैं।
-24 मई की रात में परिजनों ने सूचना दी थी। तभी से पुलिस टीम किशोर की तलाश में जुटी है। जल्द ही किशोर को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सुनील कुमार अहलावत, प्रभारी निरीक्षक बिसौली