फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing girl returned home, she began looking for

लापता महिला घर लौटी, युवती की तलाश शुरू

Sat, 13 Feb 2016 07:38 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 13 Feb 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
Missing girl returned home, she began looking for
 
विज्ञापन

इलाके में अलग-अलग स्थानों से लापता विवाहिता समेत युवती के मामले शनिवार को कोतवाली पहुंचे। लापता युवती के घरवालों ने उसे बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने का गांव के युवक पर आरोप लगाया तो पांचवें दिन घर लौटी विवाहिता ने पुलिस से प्रेम-प्रसंग में जेवरात ठग लेने की शिकायत की।
पांच दिन तक प्रेमी के चंगुल में रहने के बाद पति के साथ कोतवाली पहुंची विवाहिता ने पुलिस को बताया कि गांव का युवक उसे बहला कर ले गया था। उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह छूट कर वह घर लौट आई, लेकिन आरोपी ने उसके जेवरात ठग लिए। विवाहिता ने आरोपी का नाम भी पुलिस को बता दिया। मामला कछला चौकी क्षेत्र से जुड़ा होने की वजह से दरोगा अशोक यादव ने चौकी इंचार्ज के पास भेज दिया गया है। दरोगा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के ही गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री पड़ोस का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवक ने उसकी बेटी को अपने साथियों और घरवालों की मदद से अज्ञात स्थान पर छिपा रखा है। लापता युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed