{"_id":"62a31dd41c0aa84bdf170ee7","slug":"miscreants-tried-to-snatch-money-bag-from-businessman-but-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: उघैती में गल्ला व्यापारी को लूटने की कोशिश, फायरिंग करके फरार हो गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: उघैती में गल्ला व्यापारी को लूटने की कोशिश, फायरिंग करके फरार हो गए बदमाश
Fri, 10 Jun 2022 04:02 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 10 Jun 2022 04:02 PM IST
सार
गांव रियोनाई निवासी गल्ला व्यापारी संजीव उघैती कस्बे में थाने से कुछ दूर स्थित अपनी आढ़त खोलने पहुंचे थे। बताते हैं कि व्यापारी रुपयों से भरा बैग आढ़त के कमरे में रखने जा रहे थे, जबकि उनका नौकर शटर का ताला खोल रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने आकर गल्ला व्यापारी के ऊपर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी से लूटपाट की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उघैती कस्बे में शुक्रवार को एक बड़ी घटना होने से बच गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक आढ़त पर धाबा बोल दिया। उन्होंने तमंचा तानकर गल्ला व्यापारी से करीब तीन लाख रुपये लूटने की कोशिश की। इस पर गल्ला व्यापारी बदमाशों से भिड़ गए। यह देखकर बदमाशों ने सीधे फायर कर दिया। इसमें गल्ला व्यापारी बाल-बाल बच गए और बदमाश कस्बे की ओर फरार हो गए।
गांव रियोनाई निवासी गल्ला व्यापारी संजीव उघैती कस्बे में थाने से कुछ दूर स्थित अपनी आढ़त खोलने पहुंचे थे। बताते हैं कि व्यापारी रुपयों से भरा बैग आढ़त के कमरे में रखने जा रहे थे, जबकि उनका नौकर शटर का ताला खोल रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने आकर गल्ला व्यापारी के ऊपर तमंचा तान दिया।
दूसरे बदमाश ने तमंचे के बल पर नौकर को कब्जे में ले लिया। बदमाश के हाथ रुपयों से भरा बैग आता, इससे पहले व्यापारी ने कांटा उठाकर घुमा दिया, जिससे बदमाशा का तमंचा पकड़ा हाथ दूसरी ओर घूम गया। तभी व्यापारी ने उसे पकड़ लिया और फिर हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
बदमाश और व्यापारी हाथापाई करते हुए आढ़त के बाहर आ गए। बदमाश को लगा कि अब वह रुपयों भरा थैला नहीं लूट पाएगा। उसके शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो सकती है। इससे बदमाश ने संजीव के ऊपर फायर कर दिया। गोली उसकी बगल के नजदीक से होकर आढ़त की फाटक में जा लगी। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर कस्बे की ओर भाग गए।
इधर, फायर की आवाज सुनकर कस्बे के तमाम लोग पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाने का दरोगा पहुंच गया। बदमाश व्यापारी का मोबाइल ले गए और अपनी एक चप्पल छोड़ गए। पुलिस ने चप्पल अपने कब्जे में ले ली है। बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दोनों बदमाश मास्क पहने थे। वह अपाचे बाइक से आए थे।