Budaun News: खाद बीज की दुकान में घुसे बदमाश, चार लाख रुपये लूटे, विरोध पर विक्रेता को पीटा
बिसौली कस्बे में राम निवास इंटर कॉलेज रोड पर विपिन यादव की खाद बीज की दुकान है। उनकी दुकान में शनिवार सुबह करीब 10 बजे चार बदमाश घुस आए। विपिन का आरोप है कि बदमाशों ने गल्ले से चार लाख रुपये लूट लिए। विरोध पर उन्हें पीटा और फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिसौली में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। कार से आए बदमाश खाद बीज की दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकानदार से मारपीट कर चार लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
बिसौली कस्बे में राम निवास इंटर कॉलेज रोड पर विपिन यादव की खाद बीज की दुकान है। विपिन ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे वह दुकान खोलने के बाद पूजा कर रहे थे। तभी बोलेरो कार में सवार होकर छह लोग पहुंचे। दो लोग रोड पर पर खड़े हो गए, जबकि चार दुकान पर आए।
गल्ले में रखे चार लाख रुपये लूटे
चारों ने पहले खाद का रेट पूछा, फिर उनके साथ मारपीट कर हथियारों के दम पर दुकान के गल्ले में रखे चार लाख रुपये लूट लिए। विपिन ने भी विरोध किया और ईंट उठाकर बदमाशों के मारी। मारपीट में विपिन के चेहरे पर चोट आई है। लूटपाट के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए।
शोरशराबा होने दुकानदारों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी। बिसौली इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि विपिन से जानकारी की जा रही है। मारपीट की बात तो सामने आई है। लोगों ने मारपीट करते देखा भी है। गाड़ी का नंबर पता किया जा रहा है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।