{"_id":"616e669aeb8122647957a482","slug":"miscreants-killed-a-merchant-after-robbery-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: वजीरगंज में बदमाशों ने लूट के दौरान गल्ला व्यापारी की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: वजीरगंज में बदमाशों ने लूट के दौरान गल्ला व्यापारी की हत्या की
Tue, 19 Oct 2021 12:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:04 PM IST
सार
शिवम को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर करीब 65 हजार रुपये से भरा बैग देने के लिए कहा। विरोध पर बदमाशों ने शिवम को दो गोलियां मार दीं और बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वजीरगंज कस्बे में मंगलवार सुबह फड़ लगाकर गल्ला खरीद रहे व्यापारी 23 वर्षीय शिवम वार्ष्णेय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 10.30 बजे शिवम अपने भाई मोनू के साथ वजीरगंज में बिल्सी रोड पर फड़ लगाकर धान व बाजरा आदि खरीद रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें करीब 65 हजार रुपये से भरा बैग देने के लिए कहा। विरोध पर शिवम को दो गोलियां मार दीं और बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन