फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Miscreants held a family hostage and committed robbery in Budaun

बदायूं में बड़ी वारदात: एक साल के मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर 19 लाख की डकैती, बदमाशों ने परिवार को पीटा

Wed, 20 May 2026 10:39 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 20 May 2026 10:39 AM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। उन्होंने गृहस्वामी और उनकी पत्नी को बेरहमी से पीटा। मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा। उसे भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Miscreants held a family hostage and committed robbery in Budaun
पीड़ित के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में कच्छा-बनियान पहनकर आए बेखौफ बदमाशों ने इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार देर रात किसान निजाकत के घर धावा बोलकर दो घंटे तक आतंक मचाया। सात हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 19 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिलाओं समेत परिवार के छह लोगों को तमंचों की बट और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। एक साल के मासूम को गन प्वॉइंट पर लेकर बदमाश पूरे घर में तांडव करते रहे। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने लूट में दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में चार बदमाशों की मौजूदगी दिखाई है।

विज्ञापन




फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव निवासी किसान निजाकत इस्लामनगर कस्बे में बिल्सी-बिसौली मार्ग पर कोल्ड स्टोर के पीछे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए। सबसे पहले आंगन में सो रहे निजाकत को दबोचकर तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जागीं पुत्रवधू फिजा को भी नहीं बख्शा गया।

विज्ञापन

Miscreants held a family hostage and committed robbery in Budaun
पीड़ित के मकान के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
मासूम को गन प्वाइंट पर लिया 
इसी दौरान बदमाशों ने पास में सो रहे फिजा के एक वर्षीय बेटे अली रजा को गन प्वाइंट पर ले लिया। मासूम की कनपटी पर तमंचा टिकाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद घर में मौजूद निजाकत की पत्नी मिस्किन, बेटी शबनम, छोटे भाई की पत्नी नाजिश और 16 वर्षीय अल्तमश को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बदमाशों ने सभी के हाथ-पैर बांध दिए और आराम से घर खंगालते रहे।

Miscreants held a family hostage and committed robbery in Budaun
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद

परिजनों के अनुसार बदमाश करीब आठ तोला सोने के जेवर, ढाई से तीन किलो चांदी और सवा लाख रुपये नकद समेट ले गए। करीब साढ़े तीन बजे बदमाश भाग गए। उनके जाने के बाद फिजा ने किसी तरह परिजनों के बंधन खोले। सूचना मिलने पर एसएसपी अंकिता शर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed