{"_id":"601da17f8ebc3e26b6038d8d","slug":"miscreants-firing-in-protest-against-carrying-buffalo-in-dcm-badaun-news-bly4361434134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में भैंस लादकर ले जाने के विरोध में बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम में भैंस लादकर ले जाने के विरोध में बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने जलालपुर गांव में दो भैंसें डीसीएम में लाद ली। भागने के दौरान रोकने पर बदमाशों ने ग्रामीणों के ऊपर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुुंची यूपी 112 पुलिस ने घेरने का प्रयास किया तो गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बावजूद ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। खुद को घिरा देख वह भैंसे लदी डीसीएम छोड़कर भाग गए। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
ये वारदात बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे की है। उस समय ग्राम जलालपुर निवासी विवेक अपने घर में सो रहे थे। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनकी पशुशाला में घुसकर दो भैंसें चोरी कर लीं और गांव से कुछ दूर एक घूरे के ढेर पर उन्हें डीसीएम में चढ़ाने लगे। तभी विवेक की अचानक आंख खुल गई। उन्होंने पशुशाला पर नजर दौड़ाई तो दो भैंसें गायब थीं। उन्होंने तुरंत लाइसेंसी बंदूक उठाई। परिवार वालों को जगाया और गांव के बाहर की ओर भाग खड़े हुए। इधर, बदमाशों ने उन्हें आता देखकर फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव के तमाम लोग आ गए और गांव के बाहर की ओर दौड़ पड़े। तब तक बदमाश डीसीएम लेकर भाग खड़े हुए। उनके पीछे विवेक ने अपनी बाइक दौड़ा दी। कुछ लोगों ने तुरंत पीआरवी 112 को सूचना दे दी। इससे पुलिस ने भी बदमाशों की घेराबंदी कर दी।
बदमाशों ने ग्रामीणों से पीछा छुड़ाने के लिए डीसीएम को शेखपुरा की ओर दौड़ा दिया, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि आगे वाहनों का रास्ता बंद है। उसके पीछे यूपी 112 पर तैनात चालक तरुण और हेड कांस्टेबल अमर सिंह लगे थे। आखिर में बदमाशों को डीसीएम रोकनी पड़ी। तभी पीछे से पुलिस पहुंच गई। बदमाशों ने डीसीएम बैक करके पीआरवी में टक्कर मार दी। इससे सिपाही बाल-बाल बच गए। तब तक गांव के तमाम लोग पहुंच गए। फिर बदमाश फायरिंग करते हुए डीसीएम से उतरकर भाग गए। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाशों की संख्या करीब 10-12 रही होगी। पुलिस ने डीसीएम और दोनों भैंस कब्जे में ले ली। बाद में भैंसों को विवेक के हवाले कर दिया। डीसीएम अलीगढ़ जिले की बताई जा रही है। पुलिस उसके नंबर के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भमुइया से चोरी हुई थी भैंस
कादरचौक। इस समय थाना क्षेत्र में मवेशी चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले भमुइया गांव से नन्हे की भैंस चोरी कर ली थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि चोर भैंस को किसी वाहन में लादकर ले गए थे। उन्होंने दूसरे दिन उन्होंने भैंस को खूब तलाश किया लेकिन भैंस के पगचिन्ह तक नहीं मिले।
- बृहस्पतिवार रात चोरों ने जलालपुर गांव से दो भैंस चोरी की थीं। वह डीसीएम में लादकर ले जा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस के घेराबंदी के दौरान छोड़कर भाग गए। पुलिस के वाहन को टक्कर भी मारी थी। डीसीएम बरामद कर ली है। उसके नंबरों के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
प्रयागराज सिंह, एसओ कादरचौक