{"_id":"6a3793a8f29aaff1c00ebf4b","slug":"minister-arun-kumar-practiced-yoga-with-the-people-on-yoga-day-2026-in-budaun-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yoga Day 2026: बदायूं में प्रभारी मंत्री ने लोगों के साथ किया योग, कहा- जो फिट है, वही हिट है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga Day 2026: बदायूं में प्रभारी मंत्री ने लोगों के साथ किया योग, कहा- जो फिट है, वही हिट है
Sun, 21 Jun 2026 01:03 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:03 PM IST
सार
बदायूं में पुलिस लाइन मैदान में रविवार की सुबह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित योग शिविर में प्रभारी मंत्री एवं वनमंत्री डॉ अरुण कुमार, जिला नोडल अधिकारी सहित हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। मंत्री ने शहरवासियों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अरुण कुमार ने शहरवासियों के साथ किया योग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड योगमय हो गया। ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि योग हमें फिट रखता है और जो फिट है, वही हिट है। स्वस्थ तन और शांत मन के लिए सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जाना भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना है। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़कर व्यक्ति को पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरी दुनिया में सम्मान पा रही है और आने वाले समय में भारत विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।
विज्ञापन
योगाभ्यास के बाद प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पौधारोपण भी किया। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहने वाले 87 वर्षीय बुजुर्ग को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी एवं राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन