फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mining officer did not reach Binawar, case deferred to police

Budaun News: बिनावर नहीं पहुंचे खनन अधिकारी, पुलिस पर टाला मामला

Tue, 11 Jun 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 11 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Mining officer did not reach Binawar, case deferred to police
अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले जा रहे खनन अ​धिकारी। संवाद
बदायूं/कुंवरगांव। रविवार रात बिनावर के गांव उझौली में अवैध खनन के चलते ही मुकेश की जान चली गई थी, इस घटनाक्रम के बाद भी खनन अधिकारी बिनावर नहीं पहुंचे। उनका कहना था कि यह मामला पुलिस देख रही है, इसलिए वह गांव नहीं गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से ही जिले में अवैध खनन किया जा रहा है। जब ग्रामीण शिकायत करते हैं, तब अधिकारी नाम मात्र कार्रवाई कर देते हैं। यही हाल बिनावर क्षेत्र में है, यहां भी पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से देर रात खनन किया जा रहा था। खनन का मामला भी तब सामने आया तब किसान की जान चली गई। सबसे बड़ी लापरवाही तो इसमें अब खनन अधिकारी की सामने आ रही है, जो इतने बड़े घटनाक्रम होने के बाद भी गांवों न पहुंचकर यह कह रहे हैं कि इस मामले को पुलिस को देख रही है। जबकि, वहां के ग्रामीण भी खनन अधिकारी के इस रवैये से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के औरंगाबाद, हसनपुर, बादल, मड़िया भांसी समेत कई गांवों में अवैध खनन चल रहा है। इसकी शिकायत भी ग्रामीण खनन अधिकारी को कर चुके हैं। सोमवार को गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर कुंवरगांव कस्बा लाई जा रहीं थीं। जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकलते देखा तो खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रताप को सूचना दे दी, जिससे वह दोपहर के समय मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने की कार्रवाई की। खनन अधिकारी ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अवैध खनन करके मिट्टी ला रहे थे, उन्हें पकड़कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा में पकड़ा गया ट्रक
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार को अवैध खनन करके बजरफुट ला रहा एक ट्रक पकड़ा गया। खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रताप के मुताबिक वह सोमवार दोपहर वाहन चेकिंग करते हुए फैजगंज बेहटा पहुंचे। तभी उन्होंने कस्बे के नजदीक बजरफुट से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। यह ट्रक उत्तराखंड से आ रहा था। बजरफुट के संबंध में ट्रक चालक के पास कोई कागज नहीं मिले। इससे ट्रक को सीज कर दिया गया है। संवाद

- बिनावर इलाके में एक हादसा हुआ है। उसकी जांच पुलिस कर रही है, जिससे हमारा कोई मतलब नहीं रह जाता। हमने आज कुंवरगांव थाना क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते पकड़े हैं। फैजगंज बेहटा में एक ट्रक पकड़ा गया है।- ब्रज बिहारी प्रताप, खनन अधिकारी


- बिनावर की घटना के संबंध में मेरे पास कोई सूचना नहीं आई है। इसके बारे में थाना पुलिस से बात करते हैं। इसमें जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed