फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mining mafia members misbehaved with the ARTO, threatened him with death, and a report has been filed against four individuals.

Budaun News: खनन माफिया ने एआरटीओ से की अभद्रता, जान से मारने की धमकी, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia members misbehaved with the ARTO, threatened him with death, and a report has been filed against four individuals.
पुलिस हिरासत में फैजगंज बेहटा थाने में खड़ा एआरटीओ से अभद्रता करने का आरोपी। स्रोत- पुलिस
बदायूं। खनन कर लाए जा रहे बालू भरे दो डंपरों को एआरटीओ ने अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 11:30 बजे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव काेकेरा के पास पकड़ लिया। कागज चालकों से मांगे तो उन्होंने दे दिए और डंपरों को छोड़कर भाग गए। इस दौरान एक खनन माफिया को टीम ने पकड़ लिया। टीम डंपरों को लेकर थाने जा रही थी कि तभी तीन माफिया ने एआरटीओ की कार के आगे अपनी कार लगा दी और अभद्रता करने लगे। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले, जबकि एक माफिया को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने लाकर एआरटीओ हरिओम कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन हरिओम ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान टीम को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कोकेरा के पास दो डंपर बालू खनन कर लाते दिखे, जिनको रोककर चेक किया गया। चालकों से कागज मांगे तो उन्होंने कागज दे दिए। इसी दौरान चालक भाग निकले। कागज चेक करने के बाद डंपरों को थाने लाने के लिए टीम तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक कार में सवार होकर तीन लोग मौके पर आ गए। कार के आगे अपनी कार लगाकर एआरटीओ से बात करने को कहा। उन्होंने जब कोई बात न करने की बात कही तो अभद्रता करने लगे। खनन माफिया ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसी दौरान टीम ने डायल 112 को फोन पर सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस को देखकर कार सवार खनन माफिया भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामपुर जिले का है पकड़ा गया आरोपी
पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रामपुर जिले से बालू लेकर बदायूं जिले में आते हैं। बताया, उनको बिसौली क्षेत्र में बालू उतारनी थी, लेकिन उससे पहले एआरटीओ ने डंपरों को रोक लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नासिर निवासी रामपुर बताया है। वह अन्य तीन लोगों के नाम नहीं बता सका। पुलिस ने नासिर को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व अभद्रता करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


टीम को झांसा देकर दो डंपर लेकर भाग निकले चालक, 1.5 लाख का लगाया जुर्माना
खनन माफिया के हस्तक्षेप के बाद चालक बालू भरे डंपरों को लेकर कार्रवाई के दौरान ही लेकर भाग गए, लेकिन कागज टीम पहले ही ले चुकी थी। उसी के आधार पर एक डंपर पर 70 हजार तो दूसरे पर 80 हजार रुपये जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। इसी के साथ एक अन्य डंपर को ओवरलोड ले जाते पकड़ लिया। कागज देखने के बाद 68 हजार रुपये का चालान किया गया। हालांकि, डंपर चालक ने जुर्माना जमा कर दिया, जिसके बाद उसको जाने दिया गया।




वाहनों की जांच में जुटी पुलिस
बरेली में खनन करते पकड़े गए डंपराें के नंबर ऑटो, ई-रिक्शा और बाइकों के मिले थे। इसको लेकर एआरटीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही थाना पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है। यह डंपर चालक परिवहन विभाग को ओवरलोड वाहनों की सूची मुहैया नहीं कराते हैं। इससे परिवहन व खनन विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है। बृहस्पतिवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में प्रवर्तन टीम को जान से मारने की धमकी के साथ अभद्रता की गई। अब इस मामले में जांच के बाद खनन माफिया की परतें खुलकर सामने आ सकेंगी।







एआरटीओ के शिकायती पत्र पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ फैजगंज बेहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। भागे हुए अन्य आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed