{"_id":"63504e85947402747a39815b","slug":"mini-kumbh-temporary-for-melastha-badaun-news-bly5013915125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी कुंभ: मेला स्थल के लिए अस्थायी सड़कें बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी कुंभ: मेला स्थल के लिए अस्थायी सड़कें बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
मेला ककोड़ा के लिए बनाई जा रही अस्थायी सड़क। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं/कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ककोड़ा मेला के लिए अस्थायी सड़कों को बनाने का काम शुरू हो गया है। कासगंज जिले की तहसील पटियाली के गांव कादरगंज खाम के क्षेत्रफल में मेला का आयोजन बदायूं जिला पंचायत की ओर से किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं भी बदायूं पुलिस-प्रशासन को ही देखनी हैं।
मेले का आयोजन सात से 15 नवंबर तक होता है। पिछले सप्ताह जमीन चिह्नित करने के बाद जिला पंचायत ने अस्थायी सड़कों का निर्माण शुरू कराया तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था। ग्रामीण फसलें काटने के बदले मुआवजा की मांग कर रहे थे। मंगलवार को एसडीएम सदर एसपी वर्मा, एएमए जिला पंचायत मनोज कुमार समेत अधिकारी मेलास्थल पहुंचे। कासगंज की पटियाली तहसील प्रशासन के अधिकारी भी आ गए। इसके बाद बुधवार से काम शुरू करा दिया गया। तय किया है कि किसानों की फसलों का आकलन करने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
मेला का आयोजन आठ किमी के अर्द्धव्यास में किया जाएगा। जिला पंचायत ने इस बार मेला को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला स्थल तक अस्थायी सड़कों का काम पूरा होने के बाद दुकानदार और खेल-तमाशों को पहुंचना भी शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत ने मेला में समय से सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। एक टीम सड़कों का काम देखेगी अन्य दो टीमें टेंट और मेला में अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा कराएंगी। अस्थायी सड़कों का काम पूरा होने के बाद टैंट भी पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन
मेलार्थियों को किसी तरह की समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेला का भव्यता के साथ आयोजन किया जाएगा। समय से सभी तैयारियां पूरी करने के लिए टीमों को लगाया गया है। जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। मेला स्थल पर अस्थायी सड़कों का काम तेजी से चल रहा है। -वर्षा यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत