फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Millions of money reached bank accounts of many people of Abdullaganj, account holders suspected of breakup

अब्दुल्लागंज के कई लोगों के बैंक खातों में पहुंचा लाखों रुपया, खाताधारकों को गोलमाल का शक

Thu, 04 Jun 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Millions of money reached bank accounts of many people of Abdullaganj, account holders suspected of breakup
उझानी (बदायूं)। बैंक खाते में घर बैठे ही रकम बढ़ने लगे तो खाताधारक खुश जरूर होगा। वह चुपचाप किसी को कुछ बताए बिना खाते से रकम निकालने की कोशिश भी करेगा। लेकिन कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में इसके ठीक उलट मामला सामने आया है। करीब ढाई महीना पहले गांव के जिन लोगों के खाते बैंक में खुलवाए गए, उनमें ऐसा कोई नहीं है जिसके खाते में 50 हजार रुपये से कम रकम क्रेडिट हुई हो। उन्हें यही नहीं पता कि खातों में मोटी रकम कौन भेज रहा है। जिस व्यक्ति ने रकम निकाली है, उसके बारे में सभी को पता है। शक होने पर दो खाताधारकों ने पुलिस और बैंक मैनेजर से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी अजय कुमार समेत खाताधारक दो लोगों ने मंगलवार देर शाम पुलिस करे दी एक ही तहरीर में इस बात का जिक्र किया है कि गांव के निवासी युवक ने करीब ढाई महीना पहले यूनियन बैंक की उझानी शाखा में करीब दो दर्जन लोगों के खाते खुलवाए थे। इसके बाद उसने पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। यहां तक कि खाता खुलवाते समय उसी युवक ने अपना सेलफोन नंबर फीड करवा दिया था। एक खाता धारक अजय के खाते में पिछले दिनों 80 हजार रुपये क्रेडिट हुए तो अजय के खाते में 50 हजार रुपये पहुंचे। इनमें एक खाते से 70 हजार रुपये तो दूसरे से 50 हजार रुपये एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन्हीं दो लोगों के नहीं बल्कि अधिकतर खाताधारकों के खाते में 50 हजार रुपये से तक क्रेडिट हुआ है। बताते हैं जिस युवक ने खाते खुलवाए हैं, वह लॉकडाउन से पहले तक नोएडा की प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इन दिनों वह गांव में ही बताया गया है। अब्दुल्लागंज में इसे लेकर खलबली भी मची हुई है। बुधवार को इस युवक ने तीन-चार खाताधारकों को उनकी पासबुक और एटीएम कार्ड भी लौटा दिए हैं। इसके बाद उसने अधिकतर खाताधारकों को बताना शुरू किया कि नोएडा में उसका दोस्त प्रापर्टी डीलिंग की काम करता है। खातों में रकम वही डालता है। यहां से तो रुपये निकालकर उसे पहुंचाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र के बाद कहीं अब्दुल्लागंज तो नहीं बन रहा हवाला धंधेबाजों का प्वाइंट
उझानी। अब्दुल्लागंज के जिन दो दर्जन लोगों के खातों में कुल मिलाकार लाखों रुपया पहुंचा है। ऐसा कोई मास्टर माइंड ही करवा सकता है। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर ही नहीं दो-तीन और गांव भी पिछले कई साल से हवाला धंधेबाजों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। कई राज्यों की पुलिस भी बिसौली क्षेत्र के गांवों में छानबीन कर चुकी है। इसके बाद अब इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि हवाला धंधेबाज अब किसी नए ठिकाने की जुगत के तहत अब्दुल्लागंज के लोगों पर जाल डाल रहे हों। हकीकत तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मामला बुधवार सुबह में संज्ञान में आया। एक व्यक्ति ने फोन पर बताया है। हकीकत का पता लगानोे के लिए अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह को लगाया गया है। पुलिस इसे लेकर बैंक से भी जानकारी करेगी।

- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।
-
अब्दुल्लागंज के निवासी एक खाताधारक ने बैंक आकर संपर्क साधा था। उसका खाता भी चेक कर लिया गया है। खाते से रकम भी निकाली गई है लेकिन हकीकत के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। खाता बिना आईडी के नहीं खुलता।
- जितेंद्र, मैनेजर, यूनियन बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed