{"_id":"69c6d61c719a1a2c790022db","slug":"mill-found-running-on-electricity-connection-in-the-name-of-dead-person-recovery-team-assaulted-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160298-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मृत व्यक्ति के नाम बिजली कनेक्शन से चलती मिली चक्की, वसूली टीम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मृत व्यक्ति के नाम बिजली कनेक्शन से चलती मिली चक्की, वसूली टीम से मारपीट
Sat, 28 Mar 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
इस्लामनगर। बिजली विभाग की राजस्व वसूली टीम के साथ शुक्रवार काे हाथापाई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत व्यक्ति के नाम से बिजली कनेक्शन लेकर कस्बे में चक्की चलाने का काम किया जा रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के अल्लेहपुर निवासी चेतन कुमार का निधन हो चुका है। इनके नाम से मोहल्ला काजीटोला में चक्की का बिजली कनेक्शन था। राजस्व वसूली के तहत अवर अभियंता विक्रम कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बकाया बिल जमा करने को कहा।
इस पर आरोपी कुलदीप गुप्ता पुत्र श्रीपाल गुप्ता भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। संविदा कर्मी अल्लाह नूर और अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, इसके बाद अवर अभियंता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
मामले में आरोपी कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उसे शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन विभागीय कर्मचारी कार्रवाई पर अड़े रहे।
अवर अभियंता विक्रम कुमार ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है और यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।