फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Milkman riding a bike dies after being hit by an unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दूधिये की मौत

Sat, 15 Nov 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Milkman riding a bike dies after being hit by an unknown vehicle
ध्यानपाल का फाइल फोटो।
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव दुर्जन नगला निवासी ध्यानपाल (36) पुत्र रूपराम की बाइक को बृहस्पतिवार रात आठ बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सेफई ले जाते समय शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वह दूध खरीदने व बेचने का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। रात को वह दूध बेचने के बाद घर लौट रहे थे कि कटरा सहादतगंज–उसहैत रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के साथ घायल अवस्था में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने सेफई के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग शुक्रवार सुबह में उन्हें लेकर सेफई जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भिजवा दिया। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के चार बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed