{"_id":"65e989cdcddebc9b860b838d","slug":"milk-vehicle-crushed-three-bikes-one-youth-died-and-five-injured-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun: तेज रफ्तार का कहर, दुग्ध वाहन ने तीन बाइक रौंदी, एक युवक की मौत और पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun: तेज रफ्तार का कहर, दुग्ध वाहन ने तीन बाइक रौंदी, एक युवक की मौत और पांच घायल
Thu, 07 Mar 2024 03:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 07 Mar 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के बिसौली-सिरौली मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप ने तीन बाइक पर सवार लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक बाइक पर सवार 19 वर्षीय टिंकू की मौत हो गई जबकि इसमें पांच लोग घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटरा निवासी टिंकू अपने चचेरे भाई मोनू के साथ फुफेरी बहन की शादी करके बरेली के सिरौली से लौट रहे थे। उनकी बाइक अपगना और सलेमपुर गांव के बीच पहुंची थी। तभी सामने से आ रही दुग्ध वाहन पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसी पिकअप ने दो अन्य बाइक पर सवार लोगों को टक्कर मारी, जिसमें टिंकू की मौत हो गई जबकि उसके फुफेरे भाई समेत दूसरी बाइक पर सवार दंपती और तीसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने यूपी 112 पुलिस पर साठगांठकर दुग्ध वाहन छोड़ने का आरोप लगाया है। वह बिसौली स्वास्थ्य केंद्र में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन