{"_id":"67105336fdb7d4a737079b34","slug":"milk-is-not-being-given-to-children-clarification-sought-badaun-news-c-123-1-sbly1001-127876-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चों को नहीं दिया जा रहा दूध, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चों को नहीं दिया जा रहा दूध, मांगा स्पष्टीकरण
Thu, 17 Oct 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बीएसए ने बुधवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इनमें अधिकांश विद्यालयों में दूध का वितरण होना नहीं पाया गया। जबकि स्कूल में उपभोग रजिस्टर पर दूध वितरण की एंट्री की गई थी। अधिकारी ने इसको गबन की श्रेणी में माना है। साथ ही जवाब मांगा है।
बीएसए को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय जखेली में 136 में से मात्र 92 बच्चे उपस्थित मिले। यहां बच्चों को दूध का वितरण नहीं किया गया था। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरगांव में भी दूध का वितरण नहीं हुआ था। वहीं, संविलियन विद्यालय नगला बरसुनिया में शिक्षामित्र रामसेवक गैरहाजिर मिले। 153 के सापेक्ष मात्र 47 बच्चे उपस्थित मिले। यहां पर भी दूध का वितरण नहीं किया था।
इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि से स्पष्टीकरण मांगा है, ब्लॉक समरेर के प्राथमिक विद्यालय तिगुलापुर में सहायक अध्यापक वंदना सिंह, नीरज कुमार उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर विद्यालय से गायब मिले। उनका मानदेय काटते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संविलियन विद्यालय कौरि में शिक्षामित्र सरिता देवी, अनुदेशक सुबोधकांत गैरहाजिर थे। यहां भी दूध का वितरण नहीं किया गया था। वहीं वित्तीय चार्ज देख रहे प्रमोद कुमार शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है। प्राथमिक विद्यालय मझारा में 268 के सापेक्ष 65 बच्चे मिले। यहां भी बच्चों को दूध नहीं दिया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रवेंद्र पाल सिंह से जवाब मांगा है। संवाद