{"_id":"fa319047777a531c1241748dbf7b9ae9","slug":"mila-purskar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम प्रताप को मिला इंसा युवा वैज्ञानिक पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम प्रताप को मिला इंसा युवा वैज्ञानिक पदक
बदायूं
Updated Tue, 13 Jan 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी मेहनत और लगन कभी जाया नहीं जाती। यह बात रामप्रताप सिंह ने साबित कर दी है। शुरू से ही स्कूल में आगे रहने की होड़ ने आज उन्हें ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां कोई भी गर्व कर सकता है। रामप्रताप को इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी कोयंबटूर की ओर से इंसा युवा वैज्ञानिक पदक देकर सम्मानित किया गया। उन्हें 25 हजार रुपये का चेक भी मिला है।
तहसील दातागंज के गांव नवीगंज निवासी अवधेश कुमार सिंह के पुत्र रामप्रताप सिंह शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नबीगंज से हाईस्कूल करने के बाद एसके इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण की। कासगंज से बीएससी करने के बाद रूहेलखंड से एमएससी व पीएचडी की। इसके बाद सालिम अली परिविज्ञान एवं प्रकृति विज्ञान केंद्र पर साइंटिस्ट हो गए।
रिसर्च में योग्यता हासिल करते हुए उन्होंने कई बार ऑस्ट्रेलिया, जापान आदि सम्मेलन में हिस्सा लिया। ब्राजील में उन्हें युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। पिता अवधेश कुमार बताते हैं कि उनका बेटा रामप्रताप वर्तमान में वॉशिंगटन (अमेरिका) गया हुआ है। वहां प्लास्टिक से पुरुषों में प्रजनन शक्ति क्यों कम हो रही है, विषय पर रिसर्च कर रहा है। बताया कि बेटे को 21 दिसंबर को इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी की ओर से सम्मानित किया गया तो इन्सा युवा वैज्ञानिक पदक देकर नवाजा गया। इतना ही नहीं दस दिसंबर को 25 हजार का चेक भी प्रदान की गई।