फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mid term examination started in three colleges including Government Degree College

राजकीय डिग्री कॉलेज समेत तीन कॉलेजों में शुरू हुई मिड टर्म परीक्षा

Thu, 03 Nov 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mid term examination started in three colleges including Government Degree College
राजकीय डिग्री कॉलेज में परीक्षा देते छात्र। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के राजकीय डिग्री कॉलेज समेत तीन डिग्री कॉलेजों में स्नातक द्वितीय वर्ष की मिड टर्म परीक्षा शुरू हो गई। कॉलेज प्रशासन ने गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। कॉलेज स्तरीय सचल दल ने भी परीक्षार्थियों की चेकिंग की।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों को निर्देशित किया है कि हर हाल में छह नवंबर तक परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को चेक कर नंबर पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएं। कुछ कॉलेजों ने दिवाली के पहले ही परीक्षा करा ली थी, तो कुछ कॉलेज त्योहार की वजह से परीक्षा नहीं करा पाए थे। अब उन कॉलेजों ने नवंबर की शुरुआत में ही परीक्षा कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, उर्दू आदि की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके अलावा सैयद डिग्री कॉलेज सैदपुर व ख्वाजा गरीब नवाज डिग्री कॉलेज, वनकोटा में भी परीक्षा हुईं। बिल्सी के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दास डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार से परीक्षाएं शुरू होगी। राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि तीन और चार नवंबर को भी परीक्षा होगी। पांच को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम किया जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed