{"_id":"5d3e60c7f7bd1baf559d99d9e0879bff","slug":"mid-day-meel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदबूदार दलिया खाने से बच्चों ने किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदबूदार दलिया खाने से बच्चों ने किया इंकार
बदायूं।
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदबूदार दलिया का आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरण को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। अभिभावकों ने कहा अगर उनके बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव हुआ तो वे जिला प्रशासन को जिम्मेदार मानेंगे। उन्होंने किसी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में हॉटकुक्ड तैयार किए जाने की मांग की है।
जगत ब्लाक के गांव बेला में हॉटकुक्ड बदायूं से बनकर जाता है। लोगों ने बताया कि बदबूदार दलिया आने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों दलिया खाने से इंकार कर दिया। शनिवार को भी दलिया में बदबू आने की बात आई तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री संतोष कुमारी और सहायिका आशा रानी ने दलिया चखा। उनका कहना था कि दलिया में उस दिन भी इतनी बदबू थी कि वह खा नहीं सकीं। बच्चों ने भी दलिया नहीं खाया। ऐसा दलिया खाने से बच्चों का कभी भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सोमवार को बच्चों ने दलिया नहीं खाया और घर जाकर स्थिति बताई तो अभिभावक भी आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंच गए। अभिभावकों ने यहां हंगामा खड़ा कर दिया। अभिभावकाें का कहना था कि अगर उनके बच्चों को कुछ हुआ तो जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने मांग की किसी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में हॉटकुक्ड का निर्माण और वितरण कराया जाए। हॉटकुक्ड में बने बदबूदार दलिया को लेकर विरोध करने वालों में अशोक पटेल, रामबाबू, रघुवीर, रामौतार, मुकेश गुप्ता, वीर पाल, उगेंद्र आदि शामिल रहे।
मैं बाहर हूं। हॉटकुक्ड बदायूं से बनवाकर भिजवा रहे हैं। इस तरह के आरोप तो लगते रहते हैं। इसमें कोई सत्यता नहीं है। -देवेंद्र कुमार, काशी समाज शिक्षण संस्थान (एनजीओ), आवास विकास, बदायूं।
विज्ञापन
अगर ऐसा है तो गंभीर है। मैं इस मामले की जांच खुद करूंगी। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई भी होगी। - निर्मला शर्मा, डीपीओ, बाल विकास एवं पोषाहार विभाग।