{"_id":"5defe4fb8ebc3e87d53c3300","slug":"mid-day-meal-badaun-news-bly387561491","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील के फलों में निकले कीड़े, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील के फलों में निकले कीड़े, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग। ब्लॉक जगत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किसरुआ में बच्चों को मिड डे मील के तहत वितरण किए गए फलों में कीड़े निकल आए। अभिभावकों को इसकी जानकी हुई तो वह आक्रोशित होकर विद्यालय में पहुंच गए। उन्होंने अध्यापकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा काट रहे चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद चारों को छोड़ दिया।
प्राथमिक विद्यालय किसरुआ में मंगलवार को लंच के समय बच्चों को फलों का वितरण किया गया। बताया जाता है कि बच्चों को जो फल वितरण किए गए। उनमें कीड़े निकल आए। बच्चों ने इसकी शिकायत घर पर पहुंचकर अपने अभिभावकों से की। शिकायत सुनकर अभिभावक आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंचे गए। उन्होंने अध्यापकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित लोगों को अध्यापकों ने शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए। इसी बीच प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को हंगामे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों में से चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस उनको पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। इसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को छोड़ दिया। इस संबंध में ग्राम प्रधान विमला देवी समेत गांव के दर्जनभर से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है।
मैं कट्टे में चीकू नाम के फल बच्चों को खिलाने के लिए ले गई थी। गांव वाले पूर्व की तरह बच्चों को बांटने से पहले ही छीना झपटी करते हैं। जिसका मैंने विरोध किया तो वह मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
- लता सिंह, प्रधानाध्यापिका
इस प्रकार का कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इसको दिखवाया जाएग। उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए