फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meter checking revealed 66,000 units less reading, investigation underway

Budaun News: मीटर चेकिंग में पकड़ी गई 66 हजार यूनिट कम रीडिंग, जांच शुरू

Thu, 10 Sep 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 10 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Meter checking revealed 66,000 units less reading, investigation underway
उझानी। विद्युत निगम की स्थानीय टीम ने बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान मीटरों में यूनिट स्टोरेज का मामला पकड़ा है। सात मीटरों में 66 हजार से अधिक यूनिट स्टोरेज पाए गए। उपभोक्ताओं और मीटर रीडरों के बीच सांठगांठ के शक के बीच एसडीओ ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि टीम ने सात मीटरों में यूनिट स्टोरेज पाई। यूनिट स्टोरेज से जुड़े कनेक्शनधारकों के बिल भी बनते रहे, लेकिन रीडरों ने वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिल नहीं बनाए। इसमें मीटर रीडरों की उपभोक्ताओं से सांठगांठ का भी शक बना हुआ है। मीटर रीडरों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जेई अविनाश कुमार के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने साहूकारा मोहल्ले में बिजली चोरी के दो मामले भी पकड़े। एक में एलटी लाइन में कटिया डाल बिजली का प्रयोग घर में मिला तो दूसरे ने मीटर के पास से इनमिंग केबल को काटकर उससे नई लाइन जोड़ने का मामला पकड़ा। आरोपी दोनों गृहस्वामियों के खिलाफ बदायूं स्थित विद्युत चोरी निरोधक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed