{"_id":"5712871d4f1c1bb86e4a6b69","slug":"mercury-41-degrees-difficult-to-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 41 डिग्री, सफर में मुश्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 41 डिग्री, सफर में मुश्किल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा अभी से 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मई जून में क्या हाल होगा। गर्मी के तेवर देख लोगों में यह चर्चा है। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्म हवाएं मुसाफिरों को परेशान कर रही हैं।
गर्मी से बचाव करने के लिए लोग घरों से चेहरे को सूती कपड़े से ढककर और कैप लगाकर निकल रहे हैं। तपती दुपहरी को देखकर लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, जलजीरा, शिकंजी और आम का पना जैसे शीतल पेयों की बिक्री में तेजी आ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान कम होने के आसार अभी नहीं है। डाक्टरों की भी सलाह है कि लोग गर्मी से अपने आप को बचाएं।
बीते वर्ष बारिश कम होने की वजह से इस बार गर्मी अधिक हो रही है। इससे अधिकतम तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। बारिश होने से पहले गर्मी से निजात मिलने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर
बाक्स
सावधानी बरतें
तेज धूप में निकलने से बचें
बाइक से लंबा सफर न करें
आंखों पर काला चश्मा लगाएं
सिर को कैप या गमछा से ढकें
धूप के एकदम बाद एसी या कूलर के सामने न बैठें
एकदम से ठंडा पानी सिर या शरीर पर न डालें
तेज धूप में चक्कर आने लगते हैं, इससे बचें
पानी खूब पिएं, नींबू नमक की शिकंजी पिएं
खीरा, ककड़ी, तरबूज, अंगूर आदि का सेवन करें
तेज धूप से बचाव करें और अधिक गर्मी होने पर पंखे कूलर या ठंडे स्थान पर जाएं। अधिक पसीना निकलने की वजह से शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाती है। साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त होने की आशंका बढ़ जाती है।
- डॉ. हरपाल सिंह, फिजीशियन, जिला अस्पताल