फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mentally ill youth injured, report filed against eight

Budaun News: मानसिक अस्वस्थ युवक को किया घायल, आठ पर रिपोर्ट

Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill youth injured, report filed against eight
बदायूं। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने ट्यूबवेल पर सो रहे मानसिक अस्वस्थ युवक को लात-घूसों व लोहे की रॉड से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बरातेगदार निवासी मधुप शर्मा ने बताया कि उसका बेटा आदित्य भारद्वाज उर्फ मनू मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 27 अगस्त की दोपहर में वह ट्यूबवेल पर पड़ी चारपाई पर सो रहा था। पुरानी रंजिश के चलते गांव के देवपाल, देवराज, नीरज, सुमित, आर्येंद्र, मचकेंद्र, सतीश शर्मा, विशेष आदि ने च्यूबवेल पर पहुंचकर उसे घेर लिया और लात-घूसों व लोहे की रॉड से मारापीटा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गए। सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed